..................... Sexy and Hot John Abraham turns 39 today | जवां दिलो की धड़कन जॉन का जन्मदिन आज - Hindi Filmibeat

जवां दिलो की धड़कन जॉन का जन्मदिन आज

बॉलीवुड के हैंडसम हीरो में से एक जॉन अब्राहम का आज जन्मदिन है। आज वो 39 साल के हो गये हैं। भले ही एशिया के सबसे सेक्सी मैन रितिक रोशन कहे जाते हों लेकिन पीपुल्स मैंगजिन ने साल 2012 का सेक्सी मैन जॉन अब्राहम को चुना है। जॉन ने अपने करियर की शुरूआत मॉ़डलिंग की दुनिया से की। उसके बाद उन्होंने एक पंजाबी वीडियो से पहली बार कैमरा फेस किया।

उसके बाद से जवां दिलों के धड़कन जॉन का फिल्मों के लिए रास्ता आसान हो गया। साल 2003 की हिट फिल्म जिस्म से जॉन ने बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म की सफलता ने जॉन को बॉलीवुड में पहचान दिला दी उसके बाद आयी यशराज की फिल्म धूम जिसने ऐसी धूम मचाई जिससे जॉन के नाम के आगे हिट हीरो का तमगा लग गया। हालांकि इस फिल्म के बाद उनकी जितनी सोलो हीरो वाली फिल्में आयी वो एक भी नहीं चली लेकिन फिर भी जॉन को लोग पसंद करते रहे जिसके कारण दोस्ताना और देसी ब्यॉज जैसी फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया।

फिल्म जिस्म के बाद ही जॉन, बिपाशा बसु के प्यार में गिरफ्तार हो गये। सबको लगता था कि दोनों शादी करेंगे लेकिन 9 साल तक लंबे रिलेशनशिप में रहने के बाद भी बिपाशा-जॉन अलग हो गये। सुनने में यह भी आया है कि इन दिनों जॉन अब्राहम एक एनआरआई बाला प्रिया के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

खैर आईये आपको दिखाते हैं जॉन अब्राहम की कुछ अनदेखी तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X