..................... Sexual Harrasment allegations on Celebrity Manager Anirban Blah know why he tried to commit suicide - Hindi Filmibeat

#MeToo सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोप के बाद नौकरी गई, खुदकुशी करने जा रहा था ये शख्स Shocking

फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों #MeToo मूवमेंट ने तूफान मचा रखा है। चौंकाने वाले खुलासों के साथ-साथ इस मूवमेंट की जद में आए दिन बॉलीवुड के बड़े-बड़े नाम आ रहे हैं। वहीं इन्हीं में से एक नाम है बॉलीवुड सेलिब्रिटी मैनेजर अनिर्बान ब्लाह का। हाल ही में उन पर एक-दो नहीं बल्कि 4 महिलाओं ने सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए हैं। इन गंभीर आरोपों के बाद अनिर्बान को अपनी नौकरी से तो हाथ धोना ही पड़ा इसके साथ ही उन्हें लेकर एक चौंकाने वाली बात सामने आई है।

[Krrish 4 नहीं ये होगी अगली सबसे बड़ी सुपरहीरो फिल्म, फाइनल हुए ये सुपरस्टार, जानिए पूरी सच्चाई]

बताया जा रहा है कि यौन उत्पीडन के आरोपों के बाद अनिर्बान काफी परेशान हो गए। नौकरी तो चली गई और बदनामी भी थमने का नाम नहीं ले रही। जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जाता है कि एकदम लास्ट मूमेंट पर उनकी जान बचा ली गई। अनिर्बान खुदकुशी करने के लिए पुल के बैरिकेड्स पर चढ़ रहे थे, इसी दौरान उन्हें पुलिस ने देख लिया और दौड़कर बचा लिया। पूछताछ में पता चला वे आरोपों के चलते काफी तनाव में थे।

sexual-harrasment-allegations-on-celebrity-manager-anirban-blah-know-why-he-tried-to-commit-suicide

अनिर्बान क्वान एंटरटेनमेंट के संस्थापक भी हैं, जो रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रितिक रोशन, टाइगर श्राफ, सोनम कपूर, श्रद्धा कपूर, जैकलिन फर्नांडीज जैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को अपनी सेवाएं देती है। ये मूवमेंट एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता द्वारा नाना पाटेकर पर लगाए गए इल्जामों के बाद से जबरदस्त वायरल हुआ है। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें उन लोगों के बारे में जिनके ऊपर #MeToo मूवमेंट के तहत चौंकाने वाले आरोप लग चुके हैं।

Read more about: me too मी टू
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X