शाहरुख खान: मेरे सेट पर लड़कियों से छेड़छाड़ करने की हिम्मत किसी मे नही है
बॉलीवुड के चहेते और किंग खान के नाम से पहचाने जाने वाले सेल्फमेड अभिनेता शाहरुख खान अपने बेबाक अंदाज के लिए विश्व भर में फेमस है। शाहरुख खान ने हाल ही में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले को लेकर एक बयान दिया है। जिसमे शाहरुख खान ने कहा कि उनके सेट पर आकर कोई लड़कियों से छेड़छेड़ करें इतनी किसी में हिम्मत नही है।
आपको बता दें कि ये बयान शाहरुख खान ने हाल ही में दावोस में दिया। शाहरुख खान कैट ब्लैचेट और एल्टन जॉन जैसे हॉलीवुड के महान कलाकारों के साथ वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम शिखर के सम्मेलन में ये बात कही। शाहरुख खान को यहां पर क्रिस्टल अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

दरअसल वहां पर आए बीबीसी न्यूज ने शाहरुख खान से लैंगिक समानता औऱ भारत में संस्कृति के भेद पर बात की थी। शाहरुख खान से हॉलीवुड में शक्तिशाली पुरुषों के द्वारा हो रहे दुष्कर्मों के बारे में जब बॉलीवुड के बारे में पूछा गया तब शाहरुख खान ने इसका जवाब देते हुए उन्होने कहा कि हमारे यहां महिलाओं के सम्मान का पूरी तरह से खास ध्यान रखा जाता है।
किंग खान ने कहा कि जब हम फिल्म बनाते है तो महिलाओं के सम्मान को ध्यान में रखकर फिल्में बनाते है। आगे शाहरुख बोले हमारी इंडस्ट्री में हीरो के नाम से पहले एक्ट्रेस के नाम को दिखाया जाता है। फिर उन्होने ये भी कहा कि ऐसा करने से कुछ होता तो नही है पर इससे ही समानता जाहिर होती है।
शाहरुख खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मे दी है लेकिन किसी फिल्म में विवाद नही हुए है। आइए एक नजर डालते है शाहरुख की बेहतरीन फिल्मों पर..


Click it and Unblock the Notifications