#MeToo: साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप- अक्षय कुमार ने बंद की हाउसफुल 4 की शूटिंग

Recommended Video

#MeToo: Akshay Kumar LASHES OUT at Sajid Khan, Cancelled Housefull 4 shooting | FilmiBeat

निर्देशक साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसमें से एक महिला पत्रकार हैं, जबकि दो एक्ट्रेस। साजिद खान के कारनामे जब सोशल मीडिया पर लोगों ने पढ़ा तो सभी का खून खौल गया। लोग उन्हें ट्विटर, फेसबुक पर जमकर लताड़ रहे हैं। ऐसे में ताजा खबर है कि कुमार ने हाउसफुल 4 की शूटिंग भी कैंसिल कर दी है। बता दें, इस फिल्म का निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं।

लव रंजन ने कहा, कपड़े उतारो मुझे बिकीनी सीन के लिए तुम्हारी बॉडी देखनी है- एक्ट्रेस

गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले आमिर खान ने भी अपनी आने वाली फिल्म मुगल- गुलशन कुमार बॉयोपिक से हाथ पीछे खींच किये थे। क्योंकि फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वहीं, अक्षय कुमार ने भी कड़ा कदम उठाया है।

Housefull 4

अक्षय कुमार ने ट्विट किया है- मैं पिछली रात ही भारत पहुंचा हूं.. और इस तरह की खबरों ने मुझे बैचेन कर दिया है। मैंने हाउसफुल 4 के निर्माताओं से कहा है कि इस मामले की जांच होने तक फिल्म की शूटिंग कैंसिल कर दी जाए। मैं किसी दोषी के साथ काम नहीं कर सकता। साथ ही जिन्हें शोषण सहना पड़ा है, उनके साथ भी इंसाफ होना चाहिए।

ट्विंकल खन्ना ने भी ट्विटर पर पोस्ट डालते हुए लिखा है कि सोशल मीडिया पर कई महिलाओं की आपबीती पढ़कर हैरान हूं। इन्हें किन हालातों से गुज़रना पड़ा है। हाउसफुल की पूरी टीम को इस मुद्दे पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। इस मुद्दे को ऐसे छोड़ना सही नहीं होगा।

फिल्म से जुड़े सूत्र ने कहा कि, अक्षय कुमार ने अपने 28 सालों के करियर में शायद पहली बार किसी फिल्म की शूट को कैंसिल किया है। उन्होंने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। साजिद खान पर लगाए गए आरोप काफी गंभीर हैं और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X