Ohh...बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर पर लगे घिनौने आरोप
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर गंभीर आरोपों के घेरे में हैं। जी हां, उनकी दो पूर्व छात्राओं ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है। दोनों ही छात्राएं कनाडा की हैं। हालांकि श्यामक इन आरोपों पर पूरी तरह इंकार कर रहे हैं।

बता देंं, पर्सी श्राफ और जिम्मी मिस्त्री नाम की दो लड़कियां, जो श्यामक डावर की पूर्व छात्रा रह चुकी हैं, उन्होंने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया है कि श्यामक उन्हें भद्दे इशारे किया करते थे। उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश और अभद्र बातें किया करते थे।
ब्रिटिश कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट में दर्ज कराए गए मुकदमे को लेकर श्यामक ने कहा कि,'मैं इन आरोपों से मैं हैरान हूं। मैं शांत नहीं रहूंगा और इसके खिलाफ लडूंगा।' श्यामक का कहना है कि यह सब उनके पॉपुलैरिटी, इमेज को हानि पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।
बता दें, श्यामक बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड सुपरहिट फिल्मों में भी कोरियोग्राफी कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उन्हें न्याय व्यवस्था पर पूरा विश्वास है और उन्हें उम्मीद है वे निर्दोष साबित होंगे।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications











