सेक्सी और उत्तेजक दिखने के लिए अंगप्रदर्शन जरूरी नहीं: सन्नी लियोन

बॉलीवुड की पोर्न स्टार सन्नी लियोन ने एक बार फिर से चौंकाने वाला बयान दिया है और कहा है कि जिस्म दिखाना और अंगप्रदर्शन करने का मतलब नहीं की आप सेक्सी और उत्तेजक हैं। सेक्सी का मतलब जिस्मानी औऱ बदन दिखाऊ कपड़े पहनना नहीं होता है इसलिए जो लोग ऐसा सोचते हैं वह गलत सोचते हैं। सन्नी की नजर में सेक्सी और उत्तेजक दिखने के लिए अंगप्रदर्शन जरूरी नहीं होता है।

सन्नी लियोन ने यह सारी बातें 'जैकपॉट' के ट्रेलर लांच के मौके पर कही। सन्नी ने दावा किया कि उनकी आने वाली फिल्म 'जैकपॉट' में उनके सारे दृश्य उत्तेजक हैं, खूबसूरत हैं लेकिन वल्गर नहीं औऱ ना ही उन्होंने फिल्म में हद पार अश्लीलता फैलायी है और अंगप्रदर्शन किया है।

सन्नी लियोन ने कहा कि उनकी नजर में उत्तेजक लगना व्यक्ति के कपड़े औऱ अभिनय पर निर्भर करता है। मेरे हिसाब से लोग साड़ी में उत्तेजित लग सकते हैं और स्कर्ट में भी वल्गर।

मालूम हो कि कैजाद गुस्ताद के निर्देशन में बनी 'जैकपॉट' में सचिन जोशी और नसीरुद्दीन शाह ने भी काम किया है। फिल्म 13 दिसंबर को प्रदर्शित होनी है। फिल्म के कुछ दृश्यों में सन्नी अपने पति डेनियल वीबर के भी साथ नजर आयेंगी। फिल्म की सारी शूटिंग गोवा में हुई है। सन्नी लियोन के बारे में कैजाद ने कहा है कि सन्नी कैटरीना की ही तरह सुंदर औऱ प्रतिभाशाली है। गौरतलब है कि कैजाद ने ही कैटरीना को अपनी फिल्म बूम में पहला ब्रेक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X