सेक्स स्कैंडल मामले में श्वेता बासु प्रसाद को हैदराबाद हाईकोर्ट से राहत
श्वेता बासु प्रसाद के लिए आने वाला साल शायद आशा और उम्मीद की नई किरण लेकर आने वाला है। ऐसा हम कुछ अच्छी बातों की वजह से कह रहे हैं। पहले तो जेल से निकलने के बाद उन्होंने बहुत हिम्मत के साथ सबका सामना किया। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड ने बांहें फैलाकर स्वीकार किया है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाला साल उनके लिए ज़िंदगी के नए दरवाज़े खुलने वाले हैं।
नई अच्छी खबर ये है कि श्वेता को हैदराबाद हाईकोर्ट से उनके सेक्स स्कैंडल मामले में क्लीन चिट मिल गई है। इस खबर से श्वेता को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने एक राहत भरे लहज़े में बताया कि ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत बड़ी खबर है। मैंने बहुत दिन बाद अपने माता पिता को मुस्कुराते देखा है।
पढ़िए: सेक्स रैकेट की गंदगी से अनुराग कश्यप की कंपनी तक
श्वेता ने कहा कि मुझे इसकी पूरी उम्मीद थी और इसी खबर का इंतज़ार था। मेरे ऊपर बहत लोगों ने शक भरी निगाह रखी है और उम्मीद है कि उनके भी सारे शक और सारे शुबहे दूर हो जाएंगे। श्वेता ने बताया कि इस एक हादसे ने उन्हें तोड़ने की बहुत कोशिश की लेकिुन वो पूरे जोश और होश के साथ अपनी ज़िंदगी को नई दिशा देने के लिए तैयार है। उन्हें बस खेद है कि मीडिया ने जैसा बर्ताव उनके साथ किया वैसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन उनके मन में किसी के खिलाफ कुछ भी नहीं। उनकी मानें तो बस उन्हें अपने नाम की कीमत चुकानी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications











