..................... Sex Education House Listed For Sale for this price OTT iconic Sex Education house inside photos and price for sale - Hindi Filmibeat

बिक रहा है सेक्स एजुकेशन वाला घर, तस्वीरों में देखिए अंदर रखी हैं ऐसी-ऐसी चीजे.. और कीमत है इतनी

Sex Education

Sex Education House For Sale: ओटीटी की सबसे लोकप्रिय सीरीज में शुमार 'सेक्स एजुकेशन' को इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला की ये सीरीज अपने चौथे सीजन तक पहुंच गई। अब इस सीरीज के फैंस के लिए एक बेहद दिलचस्प खबर सामने आई है। दरअसल, मेकर्स अब इस घर को बेचने की तैयारी में हैं।

इतनी कीमत पर बिक रहा है घर

शो के पहले सीजन से ही वाई नदी के किनारे बना शो के लीड कैरेक्‍टर ओटिस मिलबर्न और उसकी सेक्‍स थेरेपिस्‍ट मां जीन का घर चर्चा में रहा है। यह घर बिकने के लिए तैयार है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घर की कीमत 1.5 म‍िलियन पाउंड यानी करीब 15.15 करोड़ रखी गई है। बता दें कि 'सेक्‍स एजुकेशन' एक हाई स्‍कूल टीन कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज है।

ऑनलाइन सेल के लिए लिस्ट

सीरीज में दिखाया गया ओटिस का घर ब्र‍िटेन के रॉस-ऑन-वाई, हियरफोर्डशायर के पास साइमंड्स याट में स्थित है। इस प्रॉपर्टी को बीते गुरुवार को बिक्री के लिए ऑनलाइन लिस्‍ट किया गया है। नाइट फ्रैंक द्वारा बेचा जा रहा यह बेहद खूबसूरत घर तीन मंजिला है और वाई नदी के तट पर है।

तीन मंजिल घर में पांच बेडरूम

इंटरनेट पर लिस्‍ट‍िंग के मुताबिक, इस घर के तीन मंजिलों में पांच बेडरूम और तीन बाथरूम हैं। घर का अध‍िकतर इंटीरियर लकड़ी से तैयार किया गया है। इसमें एक रसोई, एक कंजर्वेटरी, एक बगीचा और एक स्वीडिश बाथरूम भी है। इंस्‍टाग्राम पर लिस्‍ट‍िंग की जानकारी देते हुए शैलेट ने लिखा है, '21 साल इस घर के मालिक रहने के बाद हमने इसे बेचने का फैसला किया है। इस अद्भुत प्रॉपर्टी का संरक्षक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।'

प्रॉपर्टी का डिस्क्रिप्शन

प्रॉपर्टी के डिस्‍क्रिप्‍शन में लिखा गया है, 'इस प्रॉपर्टी को चैनल 4 की सीरीज, 'एक्स्ट्राऑर्डिनरी एस्केप्स' और वर्ल्‍डवाइड पॉपुलर नेटफ्लिक्स सीरीज, 'सेक्स एजुकेशन' सहित कई लोकेशन शूट में दिखाया गया है। आगे लिखा गया है, 'इस घर के गार्डन से नीचे वाई नदी तक पैदल चलने का रास्‍ता है। इस प्रॉपर्टी तक वुडलैंड के रास्‍ते एक लंबी ड्राइव के जरिए पहुंचा जा सकता है। घर से अंदर से नॉर्थ और साउथ की बाहरी बालकनी से वाई नदी का मन मोह लेने वाला नजारा दिखता है।'

Read more about: sex education ott bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X