RADHE के लिए सलमान की बंपर प्लानिंग,साउथ के 4 स्टार्स, करोड़ों का क्लाइमैक्स,जबरदस्त एक्शन !
सलमान खान की राधे योर मोस्ट वांटेड भाई की रिलीज को लेकर सस्पेंस जारी है। अभी तक मेकर्स ने ये तय नहीं किया है फिल्म को कब रिलीज किया जाना है। हालांकि इतना तय माना जा रहा है कि सिमेमाघर के खुलने पर ही राधे की रिलीज की जाएगी। एक्शन से लबरेज इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से मेकर्स इंकार कर रहे हैं।
वहीं एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार राधे को लार्ज दर्शकों के बीच ले जाने के लिए मेकर्स ने तगड़ी प्लानिंग की है। फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं। ऐसे में राधे में भी साउथ सिनेमा का तड़का होगा। यानी कि साउथ मार्केट पर अपना कब्जा जमाने के लिए दबंग 3 में किच्चा सुदीप को कास्ट करने के बाद राधे के लिए कई बड़े नाम शामिल किए गए हैं।

मिड डे की खबर अनुसार राधे में साउथ इंडस्ट्री के कई पैसा वसूल कलाकार पर्दे पर सलमान खान के साथ दिखाई देंगे। चलिए आपको बताते हैं ये सुपरहिट डिटेल जो सलमान की झोली में साउथ से काफी संख्या में दर्शक बटोर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications