#CONGRATS: सात साल से यहां सुलतान बने हुए हैं सलमान!
सलमान खान सुलतान हैं और फैन्स के दिल पर राज करते हैं। ट्विटर पर भी सलमान जो कुछ भी बोलें वो फैन्स को चलता है। अब सलमान खान ने ट्विटर पर अपने सात साल पूरे कर लिए हैं और फैन्स जश्न मना रहे हैं।
सलमान खान के फैन्स उनसे बहुत ही ज़्यादा प्यार करते हैं और यही कारण हैं कि आज सलमान खान के फैन्स उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। कारण बहुत मामूली सा है - सलमान ने ट्विटर पर सात साल पूरे कर लिए हैं।
लेकिन फैन्स उन्हें लगातार ट्रेंड कर रहे हैं। वैसे सलमान खान के पास 22 मिलियन फॉलोअर हैं और वो केवल 23 लोगों को फॉलो करते हैं। उन्हें ट्विटर पर लाने वाले थे अरबाज़ खान।

हालांकि ट्विटर पर सलमान ने फैन्स को काफी इंटरटेन किया था। उनका कोई भी ट्वीट किसी को भी कभी भी समझ नहीं आ पाता। लेकिन फिर भी सबको मज़ा ज़रूर आता है।
सलमान कभी ट्वीटर के दो आगे ट्वीटर बोलो कितने ट्वीटर पूछते हैं तो कभी सबको बिना टेंशन के सो जाने की सलाह देते हैं। वहीं वो और शाहरूख ईद पर एक दूसरे के घर सेवईयां भिजवाने की बात भी कर लेते हैं।
[#STUPID: नेशनल अवार्ड मिल गया पर बातें बेवकूफों वाली ही करनी है]
कभी सलमान शाहरूख की फिल्म का पोस्टर लॉन्च कर देते हैं तो कभी अपने फैन्स को डांट लगा देते हैं कि शाहरूख - सलमान के फैन्स के साथ झगड़ा बंद कर दें।
कुल मिलाकर पिछले सात सालों से सलमान खान ट्विटर पर भी काफी इंटरटेन ही कर रहे हैं। वैसे अगर आप सलमान खान फैन हैं तो जानिए क्या होगा -


Click it and Unblock the Notifications