बिग बी के वोडाफोन कनेक्शन में खराबी..रिलायंस जियो ने दिया फ्री ऑफर
अमिताभ बच्चन ने वोडाफोन कनेक्शन में खराबी आने पर रिलायंस जियो ने फ्री ऑफर दे डाला।
बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इस बार अपने फोन से काफी परेशान रहे हैं। बिग बी के पास वोडाफोन कंपनी का कनेक्शन है लेकिन पिछले पिछले दिनों उसमें खराबी के चलते उन्हें काफी दिक्कते हुई हैं। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर जमकर भड़ास निकाली है।

बिग बी ट्वीट कर कहा कि इसकी सर्विस काफी खराब है। दरअसल हुआ यूं था कि बिग बी के मैसेज उनके फोन से सेंड नहीं हो रहे थे और जितने भी मैसेज उन्होंने किये थे वो सब उन्हें वापस आ रहे थे। "वोडाफोन की सर्विस में दिक्कत आ रही है। सभी भेजे गए मैसेज फेल हो रहे हैं। मैसेज तो आ रहा है लेकिन जा नहीं रहा है। हेल्प।"
अब 'द लेट शो विद स्टीफन कोलबर्ट' में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा
इन सब में रिलायंस जियो ने मौका पाते ही बिग बी फ्री ऑफर दे डाला। रिलायंस जियो ने ट्वीट कर कहा कि "अमिताभ सर, हमें रिलायंस जियो का सिम आपको देने में बड़ी खुशी होगी। आपका सिम ई-आधार केवाईसी के जरिए फौरन एक्टिव होगा। होम डिलिवरी प्रॉसेस के तहत"।
हालांकि वोडाफोन ने उनकी समस्या का पूरा समाधान तो कर ही दिया है। जियो के ऑफर के बाद अमिताभ ने ट्वीट कर कहा ''धन्यवाद..अब मैसेज सैंड हो रहे हैं। '' लेकिन इस बीच रिलायंस जियो ने मौका मार ही लिया।


Click it and Unblock the Notifications











