SS Rajamouli: राजामौली का RRR के बाद बड़ा धमाका, फैंस के लिए नई सीरीज की पहली झलक

SS Rajamouli Series:RRR के फैंस के लिए एक नई पेशकश राजामौली लेकर आ रहे हैं। बाहुबली और आरआरआर की सफलता के बाद राजामौली की जिंदगी को करीब से जानने का मौका फैंस को मिलने वाला है।अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपैनियन ने एक विशिष्ट डॉक्यू-सीरीज़ 'मॉडर्न मास्टर्स' की घोषणा की है।इस सीरीज की शुरूआत इंडियन सिनेमा के बेहतरीन फिल्म मेकर एस एस राजामौली नजर आएंगे जो होस्ट अनुपमा चोपड़ा के साथ बातचीत करते दिखाई देंगे।एस एस राजामौली की जर्नी अपने आप में बेहद खास हैं। टेलीविजन में शुरुआत करने से लेकर उन्होंने एपिक बाहुबली फ्रेंचाइजी और आरआरआर के साथ ग्लोबल सक्सेस तक सब देखा हैं।
यह फॉलो डॉक्यू-स्पेशल सेट से लेकर ऑफिस, घर और इस सफर के दौरान उनकी गतिशील और विविध महिमा को कैप्चर करेगा। इसमें इंडस्ट्री के कुछ सबसे बड़े नामों के इंटरव्यू भी होंगे, जिन्होंने राजामौली की सफलता में योगदान दिया है, जिसमें अभिनेता और निर्माता तक सब शामिल हैं। रिलीज के लिए तैयार मॉडर्न मास्टर्स को 4 महीनों में हैदराबाद, टोक्यो, लॉस एंजिल्स में बड़े पैमाने पर शूट किया गया था।
समीर नायर, सीईओ - अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट कहते हैं, "अप्लॉज़ में, हम कंटेंट बनाते हैं और इसके क्रिएटर्स को सेलिब्रेट करते हैं। अनुपमा चोपड़ा और फिल्म कंपैनियन के साथ हमारे पहले सहयोग के तहत हम 'मॉडर्न मास्टर्स' पेश करने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं, जो कहानी कहने की ताकत और भारतीय सिनेमा को आकार देने में सबसे आगे रहने वाले टैलेंट्स की गवाही देता है। डॉक्यू-सीरीज़ का पहला खास यादगार एपिसोड एस.एस. राजामौली का जश्न मनाएगा जो हर मायने में एक मॉर्डन मास्टर हैं और जिन्होंने अपने काम के जरिए कईयों को इंस्पायर किया हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











