सीरियल किसर इमरान हाशमी के नाम पर पाकिस्तानी शो

लेकिन आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इस शो के बारे में खुद इमरान साहब को खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि इस शो की मुख्य किरदार चंदा नाम की लड़की है जो कि इमरान हाशमी की बहुत बड़ी फैंन हैं जो उनके अभिनय की बड़ी कद्र करती है। उनके गीतों को दिनभर हेडफोन लगाकर सुनती रहती है। जूनन के हद तक इमरान को चाहने वाली चंदा अपने कमरे में चारों और इमरान की फोटो लगाकर रहती है।
गौर करने वाली बात यह है कि इस सीरयल के लिए इमरान से पूछा नहीं गया है इसलिए हो सकता है कि इमरान इस शो के लिए कॉपी राइट का झंझट पेश करे। चाहे कुछ भी हो, लेकिन इतना तय है कि पाकिस्तान में इमरान के चाहने वाले काफी है तो उनके नाम पर शो बेचे जा रहे हैं। देखते हैं इस बारे में इमरान साहब क्या कदम उठाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications











