सिर्फ 6 महीनों में दिखेगा बॉबी का नया रूप

अरे आप नहीं समझे, दरअसल मामला ये है कि देओल परिवार की होम प्रोडक्शन यमला, पगला और दीवाना की कामयाबी ने बॉबी को एक बार फिर से मुस्कुराने और इतराने का मौका दे दिया है। इस फिल्म की सफलता के कारण देओल परिवार ने ऐलान कर दिया है कि वो बहुत जल्द इस फिल्म के सीक्वेल लेकर आ रहे है। जिसमें बॉबी का किरदार बेहद ही अलग और अनोखा होगा।
आने वाले 6 महीने में ही फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज कर दिया जायेगा। इसलिए बॉबी के दीवानों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, खैर देखना दिलचस्प होगा कि बॉबी साहब ये नया लुक कितना लोगों को इंप्रेश कर पाता है।


Click it and Unblock the Notifications











