..................... चैट शो में रवीना टंडन ने कहा, सिर्फ कम कपड़े पहनना कामुकता नहीं Sensuality is not shedding cloth Raveena Tandon in chat show - Hindi Filmibeat

चैट शो में रवीना टंडन ने कहा, सिर्फ कम कपड़े पहनना कामुकता नहीं

By Staff

एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल में ही सेंसुअलिटी को लेकर कहा कि कामुकता कपड़े उतारने में नहीं बल्कि इसे कैसे पहनते हैं, इस पर निर्भर करती है। एक्ट्रेस ने कहा कि कामुकता कपड़ों को कम करने से नहीं होती है। इसे हम कैसे संभालते हैं इससे जुड़ी है। हम कुछ भी पहनकर आकर्षक लग सकते हैं. जरूरी नहीं है कि कम या छोटे कपड़े पहनने से ही हम ज्यादा कामुक लगें।

हाल में ही डिजाइनर रॉकी एस. के साथ चैट शो 'नॉट जस्ट सुपर स्टार्स' में रवीना टंडन नजर आईं। जहां उन्होंने कहा कि किस तरह के कपड़े आपके डिजाइन किए गए हैं और आप इन्हें कैसे कैरी करते हैं। ये काफी मायने रखता है। मुझे ऐसी ढेरों फिल्में ऑफर हुई हैं लेकिन ऐसी बहुत कम ही हैं जिन्हें मैंने करना पसंद किया।

Raveena Tandon

जी कैफे के इस शो में रवीना टंडन जल्द ही नजर आएंगी. बता दें रवीना टंडन को उनके बोल्ड अंदाज के लिए जाना जाता है। वह हमेशा ही अपने विचारों को बोल्ड अंदाज के साथ प्रस्तुत करती हैं। दर्शकों को उनका ये अलग अंदाज काफी पसंद आता है।

हाल में ही रवीना टंडन ने जेएनयू विवाद पर अपनी राय पेश की थी। जहां उन्होंने सभी छात्रों से दंगा के बजाए शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था कि देश दंगे से नहीं बल्कि शिक्षा से आगे बढ़ता है। तो आप सब एक-दूसरे को मारने के बजाय पढ़ाई कब करोगे?

बता दें हाल में ही रवीना टंडन डांसिंग रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में बतौर जज के नजर आईं। जहां अक्सर उनका ग्लैमरस अंदाज दर्शकों को देखने को मिलता था। रवीना बेशक फिल्मों में कम एक्टिव हो गई हो लेकिन उनका अंदाज सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X