'दोस्‍ताना' पर चली सेंसर की कैंची

इस फिल्म में दो समलैंगिक दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। जहां पर कुछ दृश्यों में संवाद को लेकर सेंसर बोर्ड को आपत्ति थी।
इसमें अभिषेक बच्चन, जान अब्राह्म और प्रियंका चौपडा मुख्य भूमिका कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के कुछ दृश्यों और संवाद पर आपत्ति व्यक्त कर इस पर कैंची चला दी है।
फिल्म के एक दृश्य में जान अब्राह्म प्रियंक़ा चौपडा से बात करते हुए अभिषेक बच्चन को नपुसंक बताता है। इस संवाद पर सेंसर ने कडा रुख अख्तियार करते हुए इसे बदलने का निर्देशन दिया।
इसके अलावा बैकग्राउंड में एक अश्लील से लगने वाले संगीत पर भी आपत्ति व्यक्त की गई और इसे बदला गया है।


Click it and Unblock the Notifications