सेल्फिश सॉंग : रिलीज हुआ रेस 3 का दूसरा गाना, सलमान जैकलीन और बॉबी का लव ट्राएंगल
सलमान खान की रेस 3 का खुमार उनके फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और ट्रेलर के बाद लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म रेस 3 का एक और गाना रिलीज हुआ है जो कि एक सेल्फिश रोमांटिक सॉंग है। इस गाने में आपको बॉबी देओल और सलमान खान..जैकलीन के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में थोड़ी सी झलक डेजी शाह की भी दिखाई गई है और वो डांस करते हुए नजर आ रही है।
इस गाने की खास बता ये है कि पहली बार सलमान खान ने इस गाने को लिखा है जो लोगो को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। बता दें कि गाने को गाया मशहूर सिंगर आतिफ असलम और लूलिया वंतूर ने।

गाने का टाइटल सेल्फिश है जिसमें ये बताने की कोशिश की गई है कि आपको अपने लिए भी थोड़ा जीना चाहिए और इसके लिए आप थोड़े सेल्फिश हो सकते है। काफी समय के बाद आपको इस गाने में अभिनेता बॉबी देओल का रोमांटिक अंदाज नजर आएगा।
हालांकि ये पहला मौका नही है जब सलमान ने अभिनय को छोड़कर किसी दूसरे क्षेत्र में काम किया हो लेकिन सलमान ने गाना पहली बार लिखा और इसको कंपोज किया है विशाल मिश्रा ने।
इसके पहले फिल्म हीरो में वो अपनी आवाज का जादू भी दिखा चुके है और अब इस फिल्म में अपनी लेखन की ताकत की नजाारा पेश कर रहे है। लोगों को गाना काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और इस गाने के बोल काफी ज्यादा आसान है।
फिल्म रेस 3 लगातार चर्चा में बनी हुई है और लोग ईद का इंतजार कर रहे है क्योंकि फिल्म 15 जून को पूरे देश में रिलीज कर दी जाएगी। सलमान खान एक ऐसे सुपरस्टार है जो कि हर ईद में एक धमाका जरूर करते है और वो इसमे काफी ज्यादा धमाल मचाते है।
इस बार वो रेस सीरीज की तीसरी फिल्म के साथ तहलका मचाने के लिए तैयार है। इसके पहले एक गाना और रिलीज हुआ था हीरिए जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था और अभी भी यूट्यूब पर चल रहा है।
हालांकि इस फिल्म को लेकर लोगो के क्या रिएक्शन होते है यो तो फिल्म को देखने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल आप सुनिए ये रोमांटिक गाना।


Click it and Unblock the Notifications












