..................... इमरान हाशमी ने बजा दिया ढिंचैक पूजा का गाना, यूजर बोला- अब सारा दिन खराब... Selfiee- Emraan Hashmi played the song of Dhinchak Pooja, the user said - now the whole day is bad! - Hindi Filmibeat

Selfiee- इमरान हाशमी ने बजा दिया ढिंचैक पूजा का गाना, यूजर बोला- अब सारा दिन खराब...

emraan hashmi, selfiee

सुपरस्टार अक्षय कुमार और इमरान हाशमी इस वक्त अपनी फिल्म सेल्फी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और लगातार सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आ रही हैं। अब एक वीडियो अभिनेता इमरान हाशमी का वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग इसपर फनी कमेंट्स कर रहे हैं। दरअसल इमरान हाशमी इस दौरान अपने फोन पर सीरी से बात कर रहे हैं और कह रहे हैं कि, मेरी फिल्म सेल्फी का अनाउंसमेंट ट्रैक प्ले करो।

इसके बाद मोबाइल में ढिंचैक पूजा का गाना बजता है, 'सेल्फी मैने ले ली आज।' इमरान हाशमी फिर से अपनी बात दोहराते हैं और इस बार सलमान खान का गाना 'चल बेटा सेल्फी लेले रे' बजता है।

इमरान हाशमी तीसरी बार कोशिश करते हैं लेकिन फिर भी ये नहीं होता है। फिर इमरान हाशमी कहते हैं, ये शायद नहीं सुन रही है, ''अगर आप मेरी और अक्षय की परफॉर्मेंस इस गाने पर देखना चाहते हैं तो कल यानि 22 जनवरी को फिल्म का ट्रेलर देखना ना भूलें।''

हालांकि इस पोस्ट पर कुछ फनी कमेंट्स सामने आ रहे हैं क्योंकि इमरान हाशमी ने इसपर ढिंचैक पूजा का गाना बजा दिया था। एक यूजर ने लिखा था, ''इसकी आवाज सुना दी आपने, अब पूरा दिन खराब जाएगा।'' एक ने लिखा ''इसके बाद तो ढिंचैक पूजा का पॉपुलैरिटी बढ़ जाएगी।'' हालांकि इमरान ने इसपर किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है बल्कि लगातार उनका वीडियो वायरल हो रहा है।

बीते दिन अक्षय कुमार ने एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें उनके पीछे ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ रहीं थीं, ये तस्वीर भी वायरल हुई थी। इसपर अक्षय कुमार ने लिखा था, "जब मैं और इमरान हाशमी काले कपड़ों के साथ काले काले नैना से मैच करने की कोशिश करते हैं... #Selfie." उनकी फिल्म सेल्फी चर्चा में है, फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X