इमरान हाशमी और अक्षय कुमार की फिल्म Selfiee का ट्रेलर हुआ आउट, दिखा बॉयकॉट बॉलीवुड का ट्रेंड

मनोरंजन जगत में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर अक्षय कुमार इस बार बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ नजर आने वाले हैं। दोनों फिल्म सेल्फी में मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म के दो गाने रिलीज हो गए हैं जिनको फैंस का काफी प्यार मिल रहा है, अब फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर काफी शानदार है परंतु खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड बॉयकॉट का ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है।
आपको बता दे कि फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फैंस बड़े पर्दे पर इमरान और अक्षय के बीच का यह युद्ध देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
सेल्फी का ट्रेलर रिलीज
'सेल्फी' के ट्रेलर में आपको आरटीओ ऑफिसर और सुपरस्टार के बीच की कहानी देखने को मिलेगी। ट्रेलर में दिखाया गया है कि आरटीओ ऑफिसर ओम (इमरान हाशमी) पहले सुपरस्टार विजय (अक्षय कुमार) का फैन होता है, लेकिन एक घटना के बाद से वो सुपरस्टार को सबक सिखाने लगते हैं। इस बीच कुछ ऐसा होता कि हर जगह बायकॉट विजय ट्रेंड करता है।
अक्षय-इमरान स्टारर फिल्म सेल्फी
सेल्फी राज मेहता के डायरेक्शन में बनी हुई है, इससे पहले अक्षय राज मेहता के फिल्म 'गुड न्यूज' में काम कर चुके हैं। फिल्म में इमरान और अक्षय के अलावा डायना पैंटी और नुसरत भरूचा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











