Selena Gomez ने कर ली सगाई, मंगेतर Benny Blanco के साथ वायरल हुईं तस्वीरें

Selena Gomez Benny Blanco Engagement- काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में चल रही हैं मशहूर सिंगर सेलेना गोमेज़ ने फाइनली सगाई कर ली है। जी हां, वो लंबे से अपने बॉयफ्रेंड और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर बेनी ब्लैंको को डेट कर रही थीं।
अब उन्होने ब्लैंको के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच लिया है। इसका फैंस को तब चला जब सिंगर खुद ही कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं थीं। इस दौरान वो काफी खुश नजर आ रही थीं।
तस्वीरों की इस सीरीज में वो काफी रोमांटिक दिख रही हैं और एक तस्वीर में सगाई की अंगूठी को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में, अकेले बैठी हुई दिख रही हैं और अंगूठी को निहार रही हैं।
जबकि एक तस्वीर में उन्होने बेनी को गले लगाया हुआ हैं। जैसे ही तस्वीरें सामने आईं वो तेजी से वायरल हो रही हैं। लोग कई तरह के रिएक्शन्स दे रहे हैं। सेलेना गोमेज के फैंस भी लगातार उनको बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि देखने वाली बात होगी कि ये दोनों शादी के बंधन में कब बंधते हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सेलेना गोमेज की सगाई तस्वीरें फैलते ही लोगों ने कमेंट्स करना शुरु कर दिया। एक यूजर का कहना है, ''आप दोनों को ऐसे देखकर खुशी हुई।'' एक ने लिखा, ''हाँ !!!! बधाई हो!!!!! आप दोनों के लिए बहुत ख़ुशी!!'' एक ने लिखा, ''मेरे पास अभी भी शब्द नहीं हैं। मुझे तुमसे प्यार है!!!!'' एक ने लिखा, ''हम अपनी लड़की के लिए चिल्ला रहे हैं!!! बधाई।'' एक ने लिखा, ''आप दोनों के लिए बहुत उत्साहित हूँ!!! प्यार में होना आप दोनों के लिए बहुत खूबसूरत है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
बता दें कि सोशल मीडिया पर सेलेना को काफी पसंद किया जाता है। उन्होने इन कमेंट्स पर रिएक्शन नहीं दिया। फिलहाल आप देखिए सेलेना गोमेज की ये तस्वीरें जो कि वायरल हो छा गई है..


Click it and Unblock the Notifications











