Video- ट्रंप के कारण बिलख-बिलख कर रो रही है एक्ट्रेस, फफकती हुई बोली- काश मैं कुछ कर पाती लेकिन...

Selena Gomez Viral Video: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अवैध प्रावसियों को देश से निकालने की घोषणा के बाद काफी अफरा तफरी का माहौल पनप गया है। काफी हंगामा मचा हुआ है साथ ही इसका काफी विरोध भी हो रहा है। इसी बीच हॉलीवुड स्टार सेलेना गोमेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखकर हर किसी का दिल पिघल रहा है। वीडियो में सेलेना इसी घोषणा के कारण गहरे दुख में दिखाई दे रही हैं।
सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि सेलेना गोमेज बुरी तरह रो रही हैं। 32 साल की हॉलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर सेलेना गोमेज ने इसे अपने लोगों पर हमला बताया है। उन्होंने इच्छा जताई है कि वह अपने लोगों के लिए कुछ करना चाहती हैं। उन्होंने रोते-रोते ये भी वादा किया कि वह अपने लोगों के लिए कुछ करेंगी। उनका रोते हुए वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सेलेना गोमेज ने जो वीडियो डिलीट कर दिया है, वो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में सेलेना काले कपड़ों में दिख रही हैं। वह अपने घर में बैठी हैं और मैसेज रिकॉर्ड कर रही हैं। उन्होंने कहा, "मैं बस यह कहना चाहती हूं कि मुझे बहुत दुख हो रहा है। मेरे लोगों पर हमला हो रहा है। गायज मैं समझ नहीं पा रही हूं।"
सेलेना गोमेज आगे कहती हैं, "मुझे बहुत दुख है, काश मैं कुछ कर पाती लेकिन मैं नहीं कर सकती। मुझे नहीं पता क्या करना है। मैं सब कुछ करने की कोशिश करूंगी, मैं वादा करती हूं।" अपने मैसेज के साथ, उन्होंने के कैप्शन पर 'आई एम सॉरी' लिखा और साथ ही मैक्सिको के झंडे वाला इमोजी भी अपने कैप्शन में शामिल किया।


Click it and Unblock the Notifications











