Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, चल रही है ग्रैंड प्लानिंग

By Filmibeat Desk
sehzada-trailer-kartik-aaryan-and-kriti-sanon-to-celebrate-mega-trailer-launch-in-3-cities

Shehzada Trailer: कार्तिक आर्यन और कृति सेनन स्टारर 'शहजादा' 12 जनवरी को फिल्म के शानदार ट्रेलर के साथ 2023 का स्वागत करने के लिए तैयार है। फिल्म का टीजर लोगों के सामने आ चुका है, जिसे देखकर कार्तिक फैंस काफी उत्साहित हैं। लिहाजा, फिल्म के ट्रेलर को लेकर मेकर्स ने ग्रैंड प्लान बनाया है। ट्रेलर को भारत के सबसे वायब्रेंट शहरों में तीन दिनों के उत्सव के साथ भव्य पैमाने पर मनाया जाएगा।

12 जनवरी को मुंबई में ट्रेलर के लॉन्च के बाद, कार्तिक और कृति सेनन 13 जनवरी को पंजाब के जलंधर में लोहड़ी मनाएंगे। इसके अलावा, अभिनेता 14 जनवरी को भारत के सफेद रेगिस्तान, कच्छ में पतंगों का त्योहार मकर संक्रांति सेलिब्रेट करेंगे।

फिल्म प्रमोशन को लेकर कार्तिक कितने उत्साहित रहते हैं, इसकी झलक हम भूल भुलैया 2 के दौरान भी देख चुके हैं। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर भी साफ दिखा। वहीं, अब शहजादा से भी ऐसी ही उम्मीदें हैं।

शहजादा के निर्माताओं ने कहा, "पूरे भारत के दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है; हमें ट्रेलर लॉन्च को लार्जर दैन लाइफ सेलिब्रेशन बनाना था। दर्शकों से ज्यादा पूरी टीम आखिरकार अपनी मेहनत दिखाने के लिए उत्साहित है। यह अनूठा 3 दिवसीय उत्सव हमारे दर्शकों को लगातार प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देने का एक तरीका है।"

शहजादा का निर्देशन रोहित धवन ने किया है, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति सनोन, मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर ने अभिनय किया है। फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल। यह फिल्म वैलेंटाइन वीक, यानि की 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

भूल भुलैया 2 के बाद बड़ी स्क्रीन पर ये कार्तिक आर्यन की अगली फिल्म होगी। हॉरर कॉमेडी ने 185.57 करोड़ करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिया था.. जिसके बाद कार्तिक के स्टारडम में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। शहजादा के बाद, उनकी आने वाली फिल्मों में सत्यप्रेम की कथा, आशिकी 3 और कबीर खान की अनटाइटल्ड ड्रामा शामिल हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X