..................... "राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई" का डांस नंबर 'सिटी मार' हुआ रिलीज़ | Seeti Maar song from Radhe - Your Most Wanted Bhai is out now, starring Salman Khan, Disha Patani - Hindi Filmibeat

'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' का डांस नंबर 'सीटी मार' हुआ रिलीज़, सलमान खान- दिशा पटानी का धमाका

'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के ट्रेलर रिलीज़ के बाद अब फिल्म का पहला गाना 'सीटी मार' रिलीज कर दिया गया है। सलमान खान और दिशा पटानी स्टारर इस गाने को कमाल खान और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज़ दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं।

ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज़ किया गया है, जो इससे पहले सलमान के साथ सेंसेशनल हिट ढिंका चिका में कॉलेब्रेट कर चुके हैं।

Radhe Your Most Wanted Bhai

सलमान खान के सिग्नेचर डांस स्टाइल के साथ, खूबसूरत अदाकारा दिशा पटानी के साथ उनकी जोड़ी, शेख जानी बाशा जिसे जानी मास्टर के नाम से जाना जाता है उनकी कोरियोग्राफी और प्रभुदेवा के निर्देशन में बना, सिटी मार में दर्शकों के बीच धूम मचाने को तैयार है।

जानी मास्टर और प्रभुदेवा ने इसमें हिप-हॉप के साथ क्लासिक साउथ स्टाइल कोरियोग्राफी डाली है। गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, यह गाना ओरिजनल अल्लू अर्जुन पर फिल्माया गया है, जबकि राधे में इसका रीमेक बनाया गया है।

सलमान खान ने इस गाने का लिंक शेयर करते हुए लिखा- "सीटी मार के लिए थैंक यू अल्लू अर्जुन, आपने जिस तरह गाने में परर्फोम किया है, वह शानदार है, जिस तरह आप डांस करते हैं, आपका स्टाइल.. सब शानदार है। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें.. Regards to ur family .. love u brother."

राधे में सलमान खान, दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमा खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। फिल्मों को ज़ी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X