मां सीमा सजदेह के 'ड्रंक वीडियो' पर बुरी तरह भड़क गया था सोहेल खान का बेटा, बोला- ये क्या कपड़े पहने थे...

seema sajdeh drunk video

Moving In With Malaika: फिल्म स्टार अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बाद उनके छोटे भाई सोहेल खान ने भी अपनी पत्नी सीमा सजदेह को तलाक दे दिया है। तलाक के बाद सीमा काफी पार्टीज में आती जाती दिखाई देती रहती हैं। कुछ समय पहले सीमा सजदेह का पार्टी के बाद एक 'ड्रंक वीडियो' सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वहीं अब सीमा सजदेह मे अपने इस वीडियो पर बेटे निर्वान का रिएक्शन सभी के साथ शेयर किया है।

एक्स जेठानी के शो में सीमा
दरअसल, सीमा सजदेह हाल ही में अपनी एक्स जेठानी मलाइका अरोड़ा के ओटीटी टॉक शो 'मूविंग इन विद मलाइका' में शिरकत करने के लिए पहुंची थीं। इस शो में भला एक्स देवरानी-जेठानी के बीच बातों में गॉसिप ना मिले ऐसा कैसे हो सकते हैं। होस्ट मलाइका ने इस दौरान सीमा की पर्सनल लाइफ को लेकर तमाम सवाल किए जिनका सीमा ने भी काफी बिंदास अंदाज में जवाब दिया।

सीमा सजदेह का ड्रंक वीडियो
सीमा सजदेह ने एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के लेटेस्ट एपिसोड में अपने ड्रंक वीडियो पर अपने बेटे की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है। मलाइका के शो में पहुंची सीमा ने एक खास बातचीत में अपने उस वीडियो के बारे में बताया, जिसमें वह शराब के नशे में लड़खड़ाते हुए दिख रही थीं। वीडियो में सीमा पार्टी से बाहर आते वक्त लड़खड़ा रही थीं और फोन पर बात कर रही थीं। अब सीमा ने इस वीडियो के बारे में बात करते हुए अपने बेटे निर्वान खान की प्रतिक्रिया का खुलासा किया है।

मलाइका ने किया ये सवाल
मलाइका ने सीमा से कहा, "मैंने हाल के दिनों में आपका एक वीडियो देखा है। मुझे यकीन है कि वही वीडियो निर्वाण ने भी देखा होगा। आपके बच्चों ने इसे देखा है। वह मूर्ख नहीं हैं, वह गूंगे नहीं हैं, तो उन्होंने कुछ कहा इस पर?" जिसका जवाब देते हुए सीमा ने कहा, "निर्वाण ने मुझे फोन किया और उन्होंने वीडियो पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने कहा 'वह ड्रेस क्या थी?' और उसकी ये बात सुनकर मैंने सोचा कि क्या निर्वाण को वीडियो के बारे में यही कहना था? लेकिन ईमानदारी से कहूं तो उन दो दिनों के लिए मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं नरक में हूं।''

सीमा सजदेह ने कही ये बात
आगे इसी वीडियो के बारे में बताते हुए सीमा ने कहा, "सबसे पहले तो मैं किसी बात से इनकार नहीं कर रही हूं। सुनो, ऐसा तो हर कोई करता है, लेकिन मैं अकेली बेवकूफ हूं, जो ऐसे ही बाहर निकल रही हूं।" मलाइका ने बीच में ही चुटकी लेते हुए कहा, "आप बस अच्छा समय बिता रहे थे, लेकिन लोग इसे इस तरह से नहीं देखते हैं। क्यों? क्या महिलाओं को बाहर जाने और एक या दो ड्रिंक लेने और अच्छा समय बिताने की अनुमति नहीं है? आपको 'हे भगवान, वह कैसी है, उसका कोई चरित्र नहीं है' के रूप में लेबल किया जाएगा! हमें हर चीज के लिए क्यों आंका जाता है?" इस पर सीमा ने कहा, "मैं वास्तव में सभी फैसलों के लिए आभारी हूं, क्योंकि कहीं न कहीं इसने मुझे कठोर बना दिया है। आप एक बार प्रतिक्रिया देंगे, आप दो बार प्रतिक्रिया देंगे, फिर क्या? कुछ नहीं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X