सोहेल खान से तलाक के बाद क्यों दहशत में थीं सीमा सजदेह, लगता था कोई जान से मार देगा!

seema sajdeh sohail khan

Seema Sajdeh dating fear after divorce- सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह फिर से खबरों में हैं और उन्होने तलाक के बाद दूसरे अफेयर्स को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जो कि आपको हैरान करने वाला है। सीमा सजदेह और सोहेल खान का तलाक 2022 में हुआ था और दोनों के दो बच्चे भी हैं।

लेकिन अब उनका कहना है कि तलाक के बाद वो काफी डरी हुई थी। वो किसी के साथ डेट पर जाने से पहले इतनी दहशत में होती थीं कि उनको लगता था कि कोई मार देगा। इसका खुलासा उन्होने जेनिस सेक्वेरिया को दिए इंटरव्यू में किया था। सीमा के इस बयान ने पहले तो लोगों को हैरान किया फिर इसकी वजह जानना चाही।

क्या बोलीं सीमा सजदेह

सीमा ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा, ''सच कहूं तो ये हिस्सा काफी डरावना था। सब लोग कह रहे थे कि जाओ और थोड़ा टाइम बिताओ, उनको मिलो और बात करो। मैंने काफी एसवीयू के लॉ एंड ऑर्डर देखे थे मुझे ऐसा लगता था कि कोई मुझे मार देगा। मेरा ऐसा सोचना होता था कि अगर वो सीरियल किलर निकला तो मैं क्या करुंगी।

ज्यादा ड्रिंक करने के बाद मैं एक डेटिंग एप पर गई और मेरे साथ मेरे दोस्त भी आए। दोस्तों के कहने पर सबकुछ मैने किया और सुबह जब उठी तो पता चला मैने अपने पार्टनर के लिए फीमेल जेंडर चुना हुआ था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे ऐसा लगा था कि वो मेरा जेंडर पूछ रहे हैं।'' सीमा का ये बयान अब आग की तरह वायरल हो रहा है।

सोहेल खान ने थे दूसरे पति

हालांकि सोहेल खान के साथ पहले सीमा की शादी नहीं हो रही थी। दरअसल बिजनेसमैन विक्रम अहूजा से उनकी सगाई थी लेकिन शादी नहीं हुई। अचानक उन्होने विक्रम से सगाई तोड़ी और सोहेल के साथ भाग गईं। दोनों का पहले साल 2000 में बेटा हुआ और फिर दूसरा बेटा साल 2011 में हुआ था। हालांकि किसी को ये उम्मीद नहीं थी कि शादी के इतने सालों के बाद सीमा और सोहेल तलाक ले लेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: seema sajdeh sohail khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X