"इन लोगो के कब्जे मे बॉलीवुड, कर रहे मर्डर" इंडस्ट्री की हालत पर भड़की 63 साल की एक्ट्रेस- छोड़ दूंगी फिल्मे

Seema Pahwa On Bollywood

Seema Pahwa On Bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री को लेकर सेलेब्स आए दिन हैरान करने वाली खुलासे करते रहते हैं। कभी नेपोटिज्म को कभी कास्टिंग काउच फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई बेहद घिनौनी है। अब दिग्गज अदाकारा सीमा पहावा ने बॉलीवुड पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए फिल्म इंडस्ट्री को नमस्ते तक करने की बात कही है।

फिल्म इंडस्ट्री पर अब बड़े बिजनेस का कब्जा

सीमा पहावा का मानना है कि इंडस्ट्री अब पूरी तरह से बिजनेस बन गई है जहा क्रिएटिव लोगों का कुछ काम नहीं रह गया है। सीमा पहावा ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री पर अब बड़े बिजनेस का कब्जा है। उन्होंने कहा कि अब क्रिएटिव लोगों के लिए सम्मान और पहचान कम हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि अब वह फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने पर विचार कर रही हैं।

क्रिएटिव लोगों की हत्या कर दी

सीमा पहावा ने कहा, "मुझे लग रहा है कि मुझे जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री को नमस्ते कहना पड़ेगा। इंडस्ट्री की हालत बहुत खराब है और उन्होंने क्रिएटिव लोगों की हत्या कर दी है। अब यह पूरी तरह से बिजनेसमैन के कब्जे में है। वे अपने दिमाग से इस इंडस्ट्री को जिंदा रखना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि हम, जिन्होंने इतने सालों तक इस इंडस्ट्री में काम किया है, इस मानसिकता के साथ टिक पाएंगे।'

आर्टिस्टिक्स वैल्यूज को कर रहे हैं नजरअंदाज

सीमा पाहवा ने आगे बताया कि कैसे इंडस्ट्री ने आर्टिस्टिक्स वैल्यूज को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्ममेकर अपने फिल्मों को बनाने के लिए बड़े सितारों को प्राथमिकता देते हैं। सीमा ने कहा, "मैं समझती हूं कि वे सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और शायद इसलिए उन्हें हमारी जरूरत नहीं है। हमें वे पुराने लोग कहकर छोड़ देते हैं। कहते हैं कि आपकी सोच बहुत पुरानी है। उनका मानना है कि एक एक्टर ही फिल्म को सफल चलाता है। उनके अनुसार केवल कमर्शियल चीजें ही फिल्म को सफल बनाती हैं।"

थिएटर पर कर रही हूं फोकस

दिग्गज एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर्स की आलोचना करते हुए कहा, "मेरा कहना है कि अगर तुम 100 करोड़ की फिल्म बनाते हो और इतना बड़ा रिस्क लेते हो। इससे अच्छा है कि 20-20 करोड़ की 5 फिल्में बनाओ। कम से कम दो फिल्में तो हिट होंगी। लेकिन वे लोग सिर्फ उसी पुराने फॉर्मूले पर टिके रहना चाहते हैं, जिसे लोग नकार रहे हैं। मैं तो अब थिएटर पर फोकस कर रही हूं और बहुत खुश हूं। मुझे नहीं लगता कि हमें फिल्मों में वो सम्मान मिलेगा, जो हम डिजर्व करते हैं।"

55 साल पर भारी 5 साल का एक्सपीरियंस

सीमा पाहवा ने आगे कहा, "मैंने इंडस्ट्री को 55 साल दिए हैं, लेकिन अगर कोई आकर कहता है कि किसी के 5 साल का अनुभव ज्यादा महत्वपूर्ण है, तो आपको दुख होता है। मुझे बहुत दुख हुआ है और इसलिए मैंने थिएटर की ओर बढ़ने का फैसला किया है और मैं अपने काम से खुश हूं। टैलेंटेड युवाओं लोगों को काम नहीं मिल रहा है, क्योंकि बॉलीवुड सिर्फ नंबर और फॉर्मूला से आगे नहीं देखता।"

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X