..................... नेपोटिज्म पर बोलीं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान | Seema Khan on nepotism- there are actors from film families who haven’t made it in Bollywood, including my own husband - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म पर बोलीं सोहेल खान की पत्नी सीमा खान- 'फिल्म फैमिली से होने से कुछ नहीं होता, यहां टैलेंट बोलता है'

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही है। हाल ही में इस बहस पर अब सोहेल खान की पत्नी सीमा खान की टिप्पणी आई है। हाल ही में वो वेब सीरिज 'The Fabulous Lives of Bollywood Wives' में नजर आई थीं। उन्होंने कहा, बॉलीवुड में ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो फिल्मी परिवार से थे, लेकिन यहां कुछ बड़ा नहीं पाए। इस कड़ी में उन्होंने अपने पति सोहेल खान का भी उदाहरण दिया।

Seema Khan

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सीमा खान ने कहा, "टेलेंट बोलता है। इंडस्ट्री में ऐसे कई एक्टर्स हैं, जो बड़े परिवारों से आते हैं, लेकिन कुछ बड़ा नहीं कर पाए। इसमें मेरे पति भी शामिल हैं। नेपोटिज्म का यह अर्थ नहीं है कि आप कुछ कर ही लेंगे। अंत में आपको गंभीर रहना होता है और लगातार प्रयास करने की जरूरत होती है। यह जीवन के हर क्षेत्र में लागू है। यही एक मंत्र है, मैं भी इसे मानती हूं। अपने बेटे को भी मैं यही बात सिखाती हूं।"

बता दें, सीमा खान खुद फैशन डिजाइनर हैं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुए शो The Fabulous Lives of Bollywood Wives में दिखाया गया वो और सोहेल खान अलग अलग रहते हैं।

इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस शो में सब कुछ सच ही दिखाया गया है। इसके अलावा मैंने हमेशा से अपनी बात खुलकर रखी है। हमारी शादी सामान्य से थोड़ा अलग है। इनके दो बेटे हैं- निर्वाण खान और योहान खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X