सोहेल खान से तलाक लेते ही सीमा खान ने किया ये बड़ा काम, कर डाला ऐसा बदलाव!
हाल ही में सलमान खान के घर से एक खबर आई थी कि उनके भाई सोहेल खान ने अपनी पत्नी सीमा खान से तलाक की अर्जी दी है। इसमें दोनों की ही मंजूरी शामिल थी। इस खबर ने सामने आने के बाद लोगों को चौंका दिया था क्योंकि कुछ समय पहले अरबाद खान ने भी मलाइका अरोड़ा को तलाक दिया था। हालांकि अब सोहेल और सीमा अलग हो चुके हैं। लेकिन जो खबर अब सामने आई है वो चर्चा में है। खबर है कि सीमा ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है।
जी हां, उन्होने खान सरनेम को हटा दिया है और फिर से अपने पुराने सरनेम की तरफ लौट गईं हैं। गौरतलब है कि दोनों ने साल 1998 में शादी की थी। सीमा और सोहेल खान ने पिछले हफ्ते तलाक के लिए अर्जी दी थी।

कुछ दिनों बाद सीमा ने अब इंस्टाग्राम पर अपना नाम बदल लिया है। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब 'सीमा किरण सजदेह' लिखा हुआ है। उनका पिछला हैंडल सीमाखान76 था।
सूत्र ने कहा, 'यह फैसला आखिरी वक्त पर लिया गया और किसी को इसकी सूचना नहीं दी गई। दोनों ने निर्णय को निजी रखने और तलाक के लिए फाइल करने का फैसला किया। वे पिछले कुछ सालों से अलग रह रहे हैं।"
सोहेल खान को उनके अभिनय और प्रोडक्शन को लेकर जाना जाता है। उन्होने फिल्में निर्देशित भी की हैं। सोहेल इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी हैं और आने वाले समय में उनको कई प्रोजेक्ट्स के साथ देखा जाना तय है। हालांकि अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों किस तरफ जाते हैं, वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications











