'नौकरानी के साथ अफेयर था...', सीमा कपूर संग शादी से ठीक एक दिन पहले ओमपुरी का बड़ा खुलासा

Seema Kapoor On Om Puri Affair

Seema Kapoor On Om Puri Affair With Maid: दिवंगत एक्टर ओम पुरी आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि हाल ही में उनकी पहली पत्नी सीमा कपूर ने उनसे जुड़ी हुई इंटरव्यू में कुछ बातें बताई है। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि जब उन्हें उनके अफेयर्स और बेवफाई के बारे में पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सीमा कपूर ने खुलासा किया कि ओम पुरी एक हॉलीवुड फिल्म में काम करते वक्त नंदिता नाम की एक पत्रकार के साथ प्यार में पड़ गए थे। सीमा कपूर ने यह भी बताया कि जब उनकी ओमपुरी से शादी हो रही थी तो उससे ठीक 1 दिन पहले एक नौकरानी के साथ में उन्होंने अपने अफेयर के बारे में बताया था।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ओमपुरी और सीमा कपूर की शादी ज्यादा वक्त तक टिक नहीं पाई। लेकिन तब वह एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे। शायद ही आपको पता होगा कि नंदिता के साथ में अफेयर के बारे में जैसे ही सीमा कपूर को पता चला था तो कुछ ही महीने के बाद वह उनसे अलग हो गई थी।

हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ इंटरव्यू के दौरान सीमा कपूर ने कहा कि "हमारी सगाई 1989 में हुई थी। तब मुझे नहीं पता ऐसा क्यों हुआ लेकिन दोनों ही परिवारों ने हमारी शादी करवाने की जल्दी मचा दी थी। अनु कपूर शूटिंग के लिए बाहर गए थे और उन्हें इस बात से बहुत ही दुख हुआ था कि उनको अपनी पसंदीदा बहन की सगाई के बारे में किसी और से पता चला।"

सीमा कपूर ने आगे बात करते हुए कहा कि "तब फोन का चलन नहीं हुआ करता था और शादी से ठीक पहले ओम पुरी ने मुझे नौकरानी के साथ में अपने रिलेशनशिप को लेकर बताया था।" जब सीमा कपूर से सवाल किया गया था कि इस खबर पर उनकी क्या प्रतिक्रिया रही थी तो उन्होंने बताया कि वह बहुत हैरान हो गई थी।

सीमा कपूर ने इस पर बात करते हुए कहा कि "शादी के कार्ड भी भेजे जा चुके थे। हम एक रिसेप्शन करने वाले थे। तब हम लोग एक छोटे से शहर झालावाड़ में थे। वहां पर मेरे माता-पिता बहुत सम्मानित लोग हुआ करते थे। लेकिन एक दिन ओम पुरी मुझे नदी के किनारे लेकर गए और मुझे कहा कि उन्हें मुझे कुछ कहना है।"

सीमा कपूर ने आगे बताया कि "मेरे अंदर शादी से एक दिन पहले शादी तोड़ने की बिल्कुल भी हिम्मत नहीं थी। आज के वक्त में तो फिर भी महिलाएं बहुत साहसी हो गई हैं और कुछ तो रस्मो के दौरान ही शादी से पीछे हट जाती हैं।" सीमा ने बताया कि उनका सामाजिक दबाव की वजह से शादी करनी पड़ी थी।

सीमा कपूर आगे बताती है कि "मुझे इस बात को समझने के लिए वक्त चाहिए था और मुझे यह समझ नहीं आ रहा था कि उन्होंने मुझे यह बात तब क्यों बताई। शायद अगर उसने मुझे पहले यह बता दिया होता तो चीजें अलग होती। यह एक छांट आदमी के दिमाग का काम करने का तरीका होता है।"

सीमा ने आगे कहा कि "ऐसे लोग आपको यह सोचने के लिए उकसाने की कोशिश करते हैं कि वह ईमानदार हैं और आपको अपना फैसला लेने की स्वतंत्रता दे रहे हैं। लेकिन मुझे ऐसा नहीं लगता है कि वह उस तरह का आदमी था जो दिमाग के साथ में खेल जाता हो।"

More from Filmibeat

Read more about: seema kapoor om puri
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X