गुलाम हैदर के कानूनी एक्शन के बीच वायरल हुआ सीमा हैदर का वीडियो, महिला के पैर दबाती आई नजर

सीमा हैदर की चैप्टर आए दिन नई नई कहानियों को लेकर सामने आता है। इस वक्त सीमा का पाकिस्तान पति गुलाम हैदर भड़का हुआ है और पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं। इंडियन वकील का साथ पाकर गुलाम हैदर ने एक नोटिस भी भिजवा दी है जो सीमा के लिए मुसीबत बनकर आने वाली है।
लेकिन इस बीच सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो किसी महिला के पैर दबाती हुईं दिख रही हैं। गुलाम हैदर ने इसके पहले कहा था कि लोग आते हैं और सीमा हैदर को गंदी नजर से देखते हैं।
हालांकि सीमा हैदर काफी खुश हैँ। इस वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा हैदर खुश खुशी पैर दबा रही हैं। हालांकि वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ उनका मजाक बना रहे हैं तो कुछ लगातार तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि ये महिला वृंदावन से आई हैं और साध्वी नजर आ रही हैं।
क्या बोले लोग
एक ने लिखा है, ''अपने परिवार की हो ना सकी तू कृष्ण भगवान की क्या होगी।'' एक ने लिखा, ''जीने जो किसी को इतना नहीं बोलना चाहिए वो कैसे भी जिए अपनी जिंदगी को।'' एक ने लिखा, ''कुछ भी कर लो भारत की नागरिकता नहीं मिलेगी तुझे।'' एक ने लिखा, ''हर दिन नई नई नौटंकी।'' एक का कहना है, ''क्या गजब के दिन गुजर रहे हैं इंडिया में, मजा आ रहा है ना?'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। हालांकि सीमा हैदर ने कोई जवाब नहीं दिया है।
पीछे पड़ा है गुलाम
उधर गुलाम हैदर अपने बच्चों को वापस ले जाने के लिए कानूनी कार्यवाही कर रहा है। गुलाम हैदर के वकील मोमिन का कहना है कि सीमा ने गुलाम हैदर को तलाक दिए बिना ही सचिन से शादी कर ली, इसलिए उनकी शादी वैध नहीं है। उनका कहना है कि कोर्ट ने नोएडा पुलिस को 18 अप्रैल तक रिपोर्ट देने को कहा है। इस बीच, गुलाम हैदर सीमा और सचिन से काफी नाराज हैं। वह चाहता है कि उसके बच्चों को वापस पाकिस्तान भेज दिया जाए क्योंकि उसे लगता है कि वे भारत में सुरक्षित नहीं हैं।


Click it and Unblock the Notifications