'सीमा बेलती है, सचिन सेंकता है..' रसोई से वायरल हुआ Seema Haider का वीडियो, पति के साथ...

Seema Haider Kitchen Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा.. शायद ही कोई सोशल मीडिया यूजर होगा जो इनको नहीं जानता है। इस वक्त वो यूट्यूब में काम कर रहे हैं और घर के व्लॉग ही बनाते रहते हैं।
इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लोग कमेंट्स करने से खुद को नहीं रोक पाए। इस वीडियो में सीमा हैदर और सचिन मीणा किचेन में काम करते नजर आ रहे हैं।
seemaofficial00 नाम के इस पेज से वीडियो को साझा किया है जिसमें सीमा हैदर रोटी बेलती हुई नजर आ रही हैं और सचिन मीणा रोटी सेंकते हुए दिख रहे हैँ। वीडियो में लिखा है, ''बीवी का हाथ बटाना गलत बात है क्या।''
इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना भी बज रहा है जिसपर सचिन लिपसिंक करता दिख रहा है। इसके बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो में उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग हमेशा की तरह ट्रोल कर रहे हैँ। कई फैसं भी हैं जो कि कि हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं।
सीमा हैदर ने बदली किस्मत
सीमा हैदर पाकिस्तान से इंडिया आई थी और सचिन मीणा से शादी रचा ली। अब वो साथ में रह रही है लेकिन सचिन की किस्मत बदल गई है। सीमा हैदर इस वक्त सोशल मीडिया और यूट्यूब से अच्छी खासी कमाई कर रही है। इसी से घर चल रहा है और लोग उनको सपोर्ट भी कर रहे हैं। सालों पहले सीमा हैदर ने कहा था, पहले उन्होने 50-55 हजार की कमाई की थी।
सीमा हैदर अपने साथ पाकिस्तानी पति के बच्चे भी लाई थी। इस वक्त सचिन मीणा ही उनको पाल रहा है और साथ रह रहा है। बता दें कि सचिन मीणा और सीमा हैदर आए दिन खबरों का हिस्सा बने रहते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications