ब्यूटी पार्लर से वायरल हुआ सीमा हैदर की वीडियो, पल भर में बदल गया पूरा लुक, फिदा हो जाएंगे सचिन मीणा

Seema Haider Beauty parlor : सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से आईं हैं वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने व्लॉग्स को लेकर खबरों में रहती हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सीधे ब्यूटी पार्लर से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में सीमा हैदर फेशियल के साथ साथ अपने लुक्स के लिए काफी कुछ करवाती हुई नजर आ रही हैं। पाकिस्तानी हसीना ने पूरा वीडियो शूट किया और इसको साझा किया है।
सीमा हैदर इस वीडियो में रह रही हैं, ''तो अब शुरु होगा हमारा फेशियल है। तो ये रही हमारी फेशियल की मशीन।'' इसके बाद सीमा हैदर कभी हंसती तो कभी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। फ्री होने के बाद सीमा को सेल्फी लेते हुए देखा जा सकता है।
बदल गया लुक
सीमा हैदर जब पाकिस्तान से चोरी छिपे इंडिया आई थीं तो उस वक्त उनका लुक पूरी तरह से अलग था। सीमा हैदर के चेहरे पर बेहद दाग थे और मुहांसे थे। अब जब आप उनके वीडियोज देखते हैं तो वो पूरी तरह से बदल चुकी हैं। यूट्यूब से खूब पैसे कमा रहीं हैं और इसकी वजह से ही वो दूसरा घर भी बनवा रही हैं। बता दें कि सीमा हैदर हाल ही में सचिन के बच्चे की मां बनी हैं जबकि पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से उनके पहले ही तीन बच्चे थे। गुलाम हैदर आज भी सोशल मीडिया पर सामने आता रहता है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
सीमा हैदर के वीडियोज पर लोगों ढेरों कमेंट्स आते हैं और इस ब्यूटीपार्लर वाले वीडियो पर भी लोग रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''अरे सीमा दीदी कहां पर हो रहती हैं मैं भी तो नोएडा में रहती हूं।'' एक ने लिखा, ''पैसा है अब तो।'' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रहे हैं। सीमा हैदर ने किसी को भी जवाब नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











