Seema Haider- सीमा हैदर की 'तुलसी पूजा' और 'जय श्रीराम' का नारा, पाकिस्तानी सीमा का सनातनी अवतार!

सीमा हैदर लगातार दावा करती हैं कि वो अब सनातनी हैं और हिंदू धर्म को अपना चुकी हैं। इस वक्त उनको लेकर इसलिए चर्चा हो रही है क्योंकि वो तुलसी की पूजा करती हुईं स्पॉट हुई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं।
इसमें साफ नजर आ रहा है कि सीमा हैदर तुलसी की पूजा कर रहा हैं और जय श्रीराम के नारे लगा रही हैं। इसको देखकर आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं ये कभी मुस्लिम हुआ करती थीं। चार बच्चों के साथ सरहद पार कर भारत आईं पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर को लेकर कई विवाद सामने आते रहते हैं।
हाल ही में उनकी प्रेगनेंसी की बात सामने आई थी जिसके बाद सीमा ने खबरों पर चुप्पी तोड़ दी थी। पिछले कुछ समय से कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीमा अपने प्रेमी सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं।
सीमा का पहले पति गुलाम हैदर से दो बेटे और दो बेटियां हैं। सीमा हैदर इसके अलावा भी कई कारणों से चर्चा में हैं। शुरु शुरु में सीमा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आईं थीं और पता चला था कि उनको फिल्म, राजनीति और कॉरपोरेट से इतने ऑफर मिले हैं जो कि चौकाने वाले हैं।
ये लोग सिर्फ सीमा हैदर को सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से क्लीन चिट मिलने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि इसके बाद किसी तरह का कोई अपडेट नहीं आया था और सीमा हैदर परेशान हैं। वो सोशल मीडिया पर क्यूआर कोड साझा करते हुए पैसों की मांग करती हैं और इसी से वो अपना कमरा बनवा रही हैं।
गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर सीमा हैदर को लेकर काफी दीवानगी है और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैँ। उनके नाम वाले पेज पर लोग खूब आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications