Seema Haider की बहन की रिकॉर्डिंग हो गई लीक, पाकिस्तान से बैठकर बनाया ऐसा प्लान, क्या सीमा मानेगी..

Seema Haider's Sister Audio Viral- सीमा हैदर और उनके पतिदेव सचिन मीणा इस वक्त इंडिया में छाए हैं। आए दिन कुछ ना कुछ नया दोनों के बीच देखने को मिलता रहता है। लेकिन अब कुछ ऐसा सामने आया है जो आपको हैरान करने के लिए काफी है।
जी न्यूज की एक खबर की मानें तो एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है जो कि खुद को सीमा हैदर की बहन बता रही है। अगर इस लड़की की मानें तो वो सीमा हैदर के लिए मैसेज छोड़ती हुई नजर आ रही है।
अब देखने वाली बात होगी कि सीमा हैदर अपनी कथित बहन की बात को कितना सीरियस लेती हैं। इस लड़की को ऑडियो में कहते हुए सुना जा रहा है, ''प्लीज सीमा वापस आ जाओ। अपने बच्चों के साथ वापस आ जाओ क्योंकि तुम्हारे बच्चों का मुस्तकबिल (भविष्य) सिर्फ पाकिस्तान में हैं।
गुलाम हैदर भी काफी परेशान है।'' हालांकि इसको लेकर आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है कि वो सीमा हैदर की बहन ही हैं। ना ही सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने आया है.. अब देखने वाली बात होगी कि सीमा कब तक इसपर रिएक्ट करती हैं।
सीमा हैदर, अंजू और जारिया को लेकर इस वक्त चर्चा है। आपको बता दें कि कोरोना काल में सीमा और सचिन के बीच वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ीं। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची।
वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सोशल मीडिया सेंसेशन सीमा हैदर काफी पॉप्युलर होती जा रही है इसके साथ ही वो अब खुद को काफी ग्रूम भी कर रही हैं। सीमा हैदर की खूबसूरती के चर्चे जोरों पर हैं। अब उनके इस ऑडियो को लेकर क्या नया सामने आता है ये तो वक्त ही बताएगा..


Click it and Unblock the Notifications