सीमा हैदर की जेठानी ने कैमरे के सामने किया ऐसा काम जिसे देख हैरान रह गए सचिन, लोग बोले- गलती से...

Seema Haider

Seema Haider Viiral Video: पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर (Seema Haider) आए दिनों कोई ना कोई वीडियो शेयर करती रहती हैं। अब तो लोगों को भी उनके वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। सोशल मीडिया पर उनके वीडियो आते ही तेजी से वायरल होने लगते हैं। कभी उनके सचिन के साथ रोमांटिक वीडियो सामने आते हैं तो कभी वे अपने बच्चों को लेकर आती है। फिलहाल तो हाल ही में उनके द्वारा शेयर किया गया वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है क्योंकि इस वीडियो में उनके साथ सचिन ही नहीं उनकी जेठानी भी नजर आ रही हैं।

सामने आया सीमा हैदर का नया वीडियो
वायरल हो रहे सीमा हैदर के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सीमा हैदर अपनी जेठानी को लेकर आती हैं। अपने परिवार को देख सचिन मीणा भी खुश हो जाते है। सीमा सभी को बताती हैं कि ये उनकी जेठानी हैं। सीमा की जेठानी पहले तो कैमरे पर शर्माती नजर आती हैं और फिर उसके बाद वे सीमा को गालों पर किस कर लेती हैं। वहीं पास बैठे सचिन मीणा यह देखकर हैरान रह जाते हैं और सीमा हैदर भी अपना गाल पकड़ लेती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।

यूजर्स के जमकर आए कमेंट
इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा जेठानी वो नहीं बल्कि आप लग रही हो तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा गलती से शेयर कर दिया है क्या वीडियो, तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा इसे कहते हैं देवरानी जेठानी का प्यार। आपको बता दें कि सीमा हैदर इन दिनों जमकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दरअसल बीते दिनों सीमा हैदर का एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखने के बाद सीमा बताती हैं कि सचिन कभी उनके साथ ऐसा करने का सोच भी नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X