Seema Haider- सीमा हैदर के पाकिस्तानी बच्चे ने लिया भगवान कृष्ण का रूप, वायरल तस्वीर से धमाका!

Seema Haider- नया दिन और नई तस्वीर.. सीमा हैदर छाई हैं और हर दिन उनको लेकर सोशल मीडिया पर बात होती है। इस वक्त उनकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सीमा हैदर का बच्चा नजर आ रही है। इस तस्वीर की खास बात ये है कि सीमा हैदर के बच्चे ने भगवान कृष्ण का गेटअप लिया है।
इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और लोग रिएक्ट कर रहे हैं। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर हर मुमकिन कोशिश कर रही है और हिंदू धर्म को अपनाकर वो सनातनी हो चुकी है। जैसे ही मौका मिलता है वो अपनी बात सोशल मीडिया के माध्यम से कहती है।
इस तस्वीर पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''बहुत सुंदर तस्वीर है।'' एक ने लिखा, ''जय श्री कृष्णा।'' एक का कहना था, ''वाह क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''सीमा भाभी को राधे राधे।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन सीमा हैदर ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सीमा हैदर और सचिन मीणा की कहानी काफी दिलचस्प है। ऑनलाइन शूटिंग गेम PUBG सीमा और सचिन के लिए मैचमेकर साबित हुआ क्योंकि वे शुरुआत में 2019 में जुड़े थे। इस साल की शुरुआत में, सीमा ने सीमाओं के पार किया- पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल तक - एक नया जीवन बनाने के इरादे से गुप्त रूप से भारत में प्रवेश किया, वो भी सचिन के साथ।
सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा था जब तक कि अधिकारियों को उसकी उपस्थिति की भनक नहीं लग गई। हालांकि इस वक्त उनका मामला कोर्ट में है और सीमा हैदर अपने लिए एक कमरा बनवा रही हैँ। सचिन मीणा के साथ अक्सर उनके वीडियोज वायरल होते रहते हैँ।


Click it and Unblock the Notifications