..................... Seema Haider का छलका दर्द, प्रेगनेंसी के दौरान छोड़कर भाग गया था पाकिस्तानी पति! Seema Haider's overflowing pain, Pakistani husband had eloped leaving her during pregnancy! - Hindi Filmibeat

Seema Haider का छलका दर्द, प्रेगनेंसी के दौरान छोड़कर भाग गया था पाकिस्तानी पति!

seema haider

सीमा हैदर और सचिन मीणा के साथ साथ उनकी पड़ोसन मिथिलेश भाटी को लेकर भी चर्चा है। लप्पू सा सचिन और झिंगुर कहने के बाद सीमा ने मानहानि का केस किया है लेकिन मामला कोर्ट के साथ साथ मीडिया पर भी है।

इस वक्त सीमा हैदर ने कुछ ऐसा कह डाला है जो कि शायद ही किसी को पता होगा। सीमा पर आरोप लग रहे थे कि वो अपने पहले पति को बिना तलाक छोड़कर आ गई है लेकिन ये खबर जानने के बाद आपको थोड़ी सी हमदर्दी सीमा के साथ हो सकती है।

टीवी9 से बात करते हुए सीमा हैदर ने कई खुलासे किए और उनका दर्द छलक गया। मिथिलेश भाटी की सहयोगी ने सीमा पर आरोप लगाया था कि वो पाकिस्तान हैं लेकिन ढोंग कर रही हैं और हिदुंस्तानी बन रही है, पति हैदर को छोड़कर आई हैं। इसके बाद सीमा ने कुछ खुलासे किए..

क्यो बोलीं सीमा हैदर

सीमा हैदर लाइव डिबेट के दौरान कहा कि, पाकिस्तान वाला उनका पति पहले ही उनको छोड़ चुका था। जब प्रेगनेंट थीं तो उनका इसी हालत में छोड़कर चला गया था। सीमा ने ये भी बताया कि उसकी एक पत्नी और है लेकिन मैं किसके सहारे रहती। मेरे बच्चों को भी सहारा चाहिए थे। रही बात पूजा करने की, या हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की तो ये वो अपनी मन से करती हैं।

सीमा हैदर का ये बयान अब चर्चा में है और जाहिर है कि लोग इसके बाद सीमा के बारे में काफी कुछ जान पाएंगे। पाकिस्तान से चलकर नेपाल के रास्ते भारत आने वाली सीमा हैदर ने खुद को साफ बताया है। उनका ये भी कहना है कि मिथिलेश भाटी ने उनके पति सचिन मीणा का अपमान किया है और इसके लिए वो काफी दुखी हैँ। हालांकि इस केस में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है वो समय ही बताएगा।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X