Seema Haider के पति सचिन की गोली मारकर सरेआम कर दी गई हत्या? जानिए वायरल वीडियो का सच!

Sachin Meena Shot Dead- सीमा हैदर के कुछ वीडियोज के बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सीमा हैदर फूट फूटकर रोती हुई नजर आ रही हैँ। पता चला है कि सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
जी हां, इस वीडियो में सचिन मीणा की मौत के बारे में बात की जा रही है। जैसे ही ये वीडियो सामने आया इसपर लोग हैरान हैं और सचिन- सीमा के फैन्स दुखी हो चुके हैं। अगर आप भी यही सोच रहे हैं तो रुक जाइए.. सीमा हैदर के सुहाग पूरी तरह से सुरक्षित है और वायरल वीडियो फेक है।
हालांकि लोग कई तरह से सचिन को लेकर बातें कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सचिन मीणा जिसने सीमा हैदर को इतना प्यार दिया, उसके बच्चों को अपनाया वो अब नहीं रहा, यकीनन दुखदायी हो सकता। हालांकि जब ये पता चला कि ये सिर्फ एक अफवाह है तो सभी के जान में जान आई है।
यूट्यूब वीडियोज की बात करें तो ये अक्सर फेक होते हैं और लोग व्यूज के लिए कई तरह के वीडियोज बनाते हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी की मौत की खबर इस तरह से सामने आई है। हालांकि कई सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
सीमा हैदर इस वक्त वीडियोज बना रही है और यूट्यूब से उनकी पहली कमाई भी हो चुकी है। पाकिस्तान से अपने प्यार सचिन के लिए सब कुछ छोड़कर भारत आने वाली सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी है। सीमा ऐसे किसी भी ट्रेंड को मिस नहीं करती है, जो देशभर में चल रहा हो।
अब देशभर में सनातन धर्म को लेकर चल रही बहस के बीच भी सीमा हैदर की एंट्री हो गई है, सीमा हैदर ने अब सनातन धर्म को भी अपना लिया है, जिसके लिए सीमा ने दीक्षा ली है। आए दिन वो हिंदू धर्म के अनुसार कार्य करती हुईं नजर आती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications