पाकिस्तान का दामाद हूं, जीजा हूं तुम्हारा, इज्जत करो.. लप्पू बोलने पर पहली बार भड़का सीमा हैदर का सचिन

Sachin Meena Seema Haider Video- सीमा हैदर और सचिन मीणा अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में सचिन मीणा को पहली बार आप इतना बोलता हुआ सुनेंगे।
उन्होने पाकिस्तानियों की क्लास लगाते हुए उन लोगों को भी खरी खोटी सुनाई है जो कि भारत में उनको लप्पू बुलाते हैँ। सचिन के साथ इस वीडियो में सीमा हैदर भी हैं जो कि मुस्कुराती हुई नजर आर रही हैं।
सीमा हैदर के बगल में बैठे सचिन कह रहे हैं, ''तो भाइयों मैं आपसे एक सवाल करना चाहता हूं। पाकिस्तान का दामाद तो मैं लगता ही हूं, आप मानों या ना मानों। और जीजा भी लगता हूं पाकिस्तानियों का। तो उनके शर्म नहीं आती है कि अपने सगे जीजा को ऐसे बोलते हैं।''
इसके बाद सीमा हैदर बोलती हैं, ''इज्जत करो यार ये जीजा लगते हैं आप लोगों के।'' सीमा हैदर और सचिन मीणा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के कमेंट्स भी आ रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''पाकिस्तान का जीजा है ना जा थोड़ा ससुराल वालो से खातिरदारी करवा के आजा अच्छे से सेवा करेंगे पाकिस्तान जा।'' एक ने लिखा, ''इसको देखो भगोड़ी को जिसकी थाली में खाई है उसमें छेद करती है बेशर्मो।''
एक ने लिखा, ''जब तू खुद को हिंदू मानती है तो फिर पाकिस्तान के बेटी कैसे हुई।'' एक ने लिखा, ''बात तो सही है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है।
दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची थी। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications