'पेट्रोल डालकर आग लगा लूंगा..' पाकिस्तान में परेशान हुआ सीमा हैदर का शौहर, पीएम मोदी से की ये गुजारिश

सीमा हैदर और गुलाम हैदर को लेकर बातें होती रहती हैं। गुलाम हैदर सीमा का पहला शौहर है जोकि पाकिस्तानी से है। सीमा हैदर ने भारत आकर सचिन मीणा से शादी कर ली थी और अब वो साथ में रह रही है।
जब से सीमा हैदर इंडिया आई है उनके पाकिस्तान वाले पति के दिन काफी बुरे गुजर रहे हैं। उनका कहना है कि सीमा से कोई लेना देना नहीं है लेकिन उनको उनके बच्चे वापस चाहिए। इसको लेकर वो गुहार लगाते रहते हैं।
लेकिन अब गुलाम हैदर थक चुके हैं और उन्होने कहा है कि, वो पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा लेंगे। जी हां, गुलाम हैदर अदालत और कानूनी चक्कर में पड़कर परेशान हो चुके हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है।
अब उन्होने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए उनकी मदद करने की बात की है। उनका कहना है कि वो अब थक चुके हैं और कोई उनकी मदद नहीं कर रहा है। अब वो खुद पर पेट्रोल छिड़कर आत्महत्या कर लेंगे।
हालांकि इसके बाद पीएम की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है। सीमा और सचिन लव स्टोरी की बात करें तो, कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची।
वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। इस वक्त दोनों यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं और एक सेलिब्रिटी की तरह अपनी जीवन बिता रहे हैं। देखना होगा कि सीमा को लेकर भारत सरकार क्या फैसला लेगी..


Click it and Unblock the Notifications