Seema Haider के मंदिर का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने लगाई क्लास, बोले- 'झूठी नाटकबाज औरत'

सीमा हैदर के घर से आए दिन किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं। इस वक्त सीमा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। अगर आपने सीमा हैदर का मंदिर नहीं देखा है तो आपको देखना चाहिए।
एनबीटी ने इस वीडियो को कवर किया था और इस वीडियो सीमा हैदर अपने घर का मंदिर दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। सीमा हैदर का घर कैसा है इसके लिए आपको वीडियो देखना पड़ेगा।
वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा हैदर बात कर रही हैं और उन्होने कहा, ''ये मैने ही बनवाया था, जब मैं यहां आई थी ना तो मैने अपने रूम के साथ ये मंदिर बनवाया था। पहले छोटा था लेकिन मैने अपने कृष्ण भगवान का मंदिर अपने कमरे में बनवाया।''
इसके बाद रिपोर्टर ने पूछा, क्या पाकिस्तान में भी आप इतनी आस्था रखती थीं? इस पर सीमा ने कहा है, ''मेरा सपना था, मंदिर देखना पूजा करना।'' सीमा का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग उनको ट्रोल भी कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''क्या सीमा तेरे कितने सपने हैं, बेटे के उमर के लड़के के साथ भागना। इंडिया आना, पूजा करना। कुछ तो शर्म कर ले।'' एक ने लिखा, ''पहले इसको पूछ तो लो कि तू है कौन से धर्म की है, झूठी नाटकबाज तू अपना धर्म को निभा नहीं पाई और बड़ी आई हिन्दू धर्म अपनाने वाली।''
इस तरह से लोग रिएक्शन दे रहे हैं। सीमा हैदर अक्सर ट्रोल की जाती हैं। उनकी पाकिस्तान वाली लाइफ की बात करें तो सीमा हैदर के पति ने उनपर कई आरोप लगाए थे और उनका कहना था कि वो पब्लिसिटी के लिए ये सबकुछ कर रही है।
बता दें कि सीमा हैदर अपने 4 बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत आ गई थी और अब वो शादी करके सचिन मीणा के साथ रह रही है। फिलहाल वो पूरी तरह से खुश हैं और भारतीयता के लिए सबकुछ कर रही हैं। वहीं उनके पति गुलाम हैदर का कहना है कि वो अपने बच्चों को वापस जरूर लाएंगे। आप देखिए ये वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications