सीमा हैदर की तबियत बिगड़ी तो फैंस हो गए बेचैन, इस वीडियो में बता डाली ये बात?

Seema Haider - सीमा हैदर को कोई भी वीडियो सामने आए उसको वायरल होने से कोई नहीं रोक सकता है। इस वक्त उनको लेकर खबर है कि वो बीमार रही हैं और इसी कारण वो वीडियो नहीं बना पाईं।
जी हां, सीमा हैदर का यूट्यूब चैनल है और अक्सर उसमें कई तरह के अपडेट्स देती रहती हैं। इस वायरल वीडियो में सचिन मीणा के साथ नजर आ रही हैं। वो कह रही हैं कि कई लोगों के मैसेज आ रहे हैं कि सीमा जी आप वीडियो क्यों नहीं बना रही हो।
इसपर सीमा हैदर का कहना है कि वो कुछ दिनों से बीमार थीं इसलिए वीडियो नहीं बना रही थी। अब उनकी कुछ तबियत सही है और फिर से वीडियो बनाना शुरु करेंगी। जैसे ही ये वीडियो सामने आया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''तेरे वीडियो का कौन इंतजार करता है जो भी करता है वो पागल होगा।'' एक ने लिखा, ''क्या बात है कैरी मिनाटी हो ना तुम।'' एक ने लिखा, सीमा हैदर के वीडियो का इंतजार कौन कर रहा है।'' इसके अलावाा लोग उनके इस वीडियो पर हार्ट और फायर इमोजी साझा कर रही हैं।
हालांकि किसी तरह के कमेंट पर सीमा हैदर का रिएक्शन सामने नहीं आया है। सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी फेमस है। पाकिस्तान से शुरू होने वाली सीमा और सचिन की प्यार की कहानी हिंदूस्तान के उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर भी नहीं थमी है।
दोनों को लेकर कई सारी बातें सामने आई परंतु दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहे और हमेशा एक-दूसरे का सपोर्ट करते दिखे। दोनों फिलहाल काफी खुश हैं, सोशल मीडिया के जारिए दोनों खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications