मां बनने से पहले बिगड़ी सीमा हैदर की तबीयत, अस्पताल से वायरल हुआ वीडियो तो हो गईं ट्रोल!

Seema Haider Hospital Video- सीमा हैदर इस वक्त प्रेग्नेंट हैं और काफी जल्दी सचिन मीणा के बच्चे की मां बनने वाली हैं। अभी तक उनके जो भी बच्चे थे वो पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर से हैं।
लेकिन मां बनने से पहले ही सीमा हैदर की तबियत बिगड़ गई है और वो इस वक्त अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल सीमा हैदर का एक वीडियो सामने आया है जो कि खुद पाकिस्तानी महिला ने ही साझा किया है। सीमा हैदर अपनी तबियत को लेकर कई बातें बताती नजर आ रही हैं।
क्या बोलीं सीमा हैदर?
वायरल हो रहे इस वीडियो में सीमा हैदर का आधा चेहरा दिख रहा है। सीमा का कहना है, ''थोड़ी सी तबियत खराब हो गई थी। चक्कर से आ रहे थे तो मैं और मीणा जी और डियर सासू मां आए हुए हैं हॉस्पिटल। ड्रिप लगी हुई है।''
सीमा हैदर के हाथ में वीगो लगा हुआ है और ग्लूकोज चढ़ रही है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर seemaofficial00 नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, ग्लूकोज चढ़ाए जा रहा है !! इसके बाद ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और उनके चाहने वाले कमेंट्स करते हुए उनके जल्दी सही होने की कामना कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
सीमा हैदर के इस वीडियो को लेकर एक शख्स ने लिखा, ''मर क्यों नहीं जाती हो।'' एक ने लिखा, ''तो मैं क्या करूं इलाज करवाओ।'' एक ने लिखा, ''अस्पताल में भी मुजरा कर लो।'' एक ने लिखा, ''ये सब तो नॉर्मल है इतनी नौटंकी क्यों।'' एक ने लिखा, ''वकील साहब नहीं आए क्या।'' एक ने लिखा, ''ड्रामें तो ऐसे कर रही है जैसे पहली बार मां बन रही हो।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications