..................... Seema Haider की फिल्म का मामला पहुंचा कोर्ट, धमकी के बाद प्रोड्यूसर ने लगाई गुहार! Seema Haider's film case reached the court, after the threat, the producer appealed! - Hindi Filmibeat

Seema Haider की फिल्म का मामला पहुंचा कोर्ट, धमकी के बाद प्रोड्यूसर ने लगाई गुहार!

seema haider

सीमा हैदर इस वक्त अपनी फिल्म को लेकर खबरों का हिस्सा है और बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कहा जा रहा है कि सीमा हैदर की फिल्म जो कि अमित जानी बना रहे हैं वो संकट में है। यही कारण है कि ये मामला अब बॉम्बे हाइकोर्ट तक पहुंच गया है।

बता दें कि सीमा हैदर की लव स्टोरी और वो पाकिस्तान से कैसे भारत आई.. इस पर अमित जानी एक फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म का नाम कराची टू नोएडा होने वाला है लेकिन इसके साथ कई सारी समस्याएं हैं।

दरअसल प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक रिट पेटीशन दायर की थी जिसमें शिकायत की गई है कि, मनसे की तरफ से उनको धमकियां आ रही हैं और इसका सिर्फ एक कारण है कि वो उत्तर भारत से हैँ। अमित जानी ने कोर्ट से कहा है कि, मनसे को ये लगता है कि हम लोग देश विरोधी फिल्म बना रहे हैं लेकिन ये सरासर गलत है।

हमारी फिल्म देश भक्ति से भरी हुई है और कुछ भी ऐसा नहीं है जो कि विवाद का कारण बनेगा। अमित जानी यहीं नहीं रुके.. उन्होने कहा कि इस तरह के संगठन के खिलाफ पुलिस और सरकार को शख्त कदम उठाने पड़ेगे और इसके बाद ही हमारी फिल्म आगे बढ़ पाएगी।

अब देखने वाली बात ये है कि अमित जानी को लेकर हाईकोर्ट क्या कहता है और मनसे की धमकी को किस तरह से देखता है। गौरतलब है कि मनसे के एक नेता ने कुछ समय पहले कहा था कि वो इस फिल्म को नहीं बनने देंगे, जितनी जल्दी हो सके इस नाटक को बंद कर दिया जाए। हालांकि सीमा हैदर को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं लेकिन सीमा ने इसपर किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X