सीमा हैदर के पीछे आग लगाने को तैयार है ये शख्स, जानिए कौन है सचिन से भी बड़ा आशिक?

सीमा हैदर और सचिन मीणा की फैन फॉलोविंग काफी तगड़ी है। इस वक्त उनका एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सीमा और सचिन लाइव थे और किसी ने कुछ ऐसा कह डाला जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है।
सीमा से प्यार करने वाले उनके लिए आग तक लगाने के लिए तैयार हैं। जी हां, सचिन लाइव कमेंट्स पढ़ रहे थे कि तभी किसी ने कुछ ऐसा कह डाला की सचिनभी चौंक गया। सचिन हैरान था लेकिन सीमा हैदर ने हाथ जोड़तो हुए अभिवादन किया है।
वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा बैठी है और सचिन लगातार कमेंट्स पढ़ रहा है। इस दौरान सचिन पढ़ता है, ''सीमा जी हम आपके पीछे आग लगा देंगे।'' इसके बाद सचिन हैरान हो गया और सीमा हैदर ने हाथ जोड़ते हुए इस शख्स को धन्यवाद कहा।
अब इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''क्या इज्जत है तेरी, लप्पू कहीं के।'' एक ने लिखा, ''आग पहले से ही लग चुकी है।'' एक का कहना है, ''इतना खुश मत हो, अभी बच्चे हो तुम।'' एक ने लिखा, ''पढ़ तो ऐसे रहा हैं जैसे कोई award मिल गया हो इसे, और सीमा कितनी खुश हो रही हैं सुनकर।''
एक ने लिखा, ''और पाकिस्तान से बुढि़या लाओ, पूरे चेहरे में दाग है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सीमा की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
लव स्टोरी है मशहूर
सीमा हैदर और सचिन मीणा की लव स्टोरी काफी फेमस है। पाकिस्तान से शुरू होने वाली सीमा और सचिन की प्यार की कहानी हिंदूस्तान के उत्तर प्रदेश के नोएडा में आकर भी नहीं थमी है। दोनों फिलहाल काफी खुश हैं, सोशल मीडिया के जारिए दोनों खुद से जुड़ी जानकारी साझा करते रहते हैं। फिलहाल ये वीडियो काफी चर्चा में है और लोग लगातार रिएक्शन दे रहे हैं...


Click it and Unblock the Notifications