Seema Haider- शूटिंग से पहले ही Leak हुए सीमा हैदर के डायलॉग, ज्ञानवापी मस्जिद का जिक्र..

सीमा हैदर इस वक्त कई कारणों से खबरों का हिस्सा हैं और अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि आपको हैरान कर देगी। सभी को पता है कि सीमा हैदर को एक फिल्म का ऑफर मिला था जो कि एक रियल लाइफ स्टोरी पर आधारित होने वाली है।
अब इस फिल्म की रिलीज से पहले, यहां तक की इसकी शूटिंग से पहले ही सीमा हैदर के सीन और उनके डायलॉग सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैँ। जैसे ही ये खबर सामने आई लोग इसको जानना चाहते हैं। बता दें कि इस फिल्म के निर्देशक ने फिल्म के डायलॉग सीमा को भेजे थे ताकि वो इसको अच्छी तरह से याद करे और रिहर्सल कर ले।
कैसे होगा सीन?
सीमा हैदर एक रॉ एजेंट के रूप में पाकिस्तान में मौजूद होती हैं और वो आईबी एक ऑफिसर से बात करती हैं। इस सीन में विवादित मस्जिद ज्ञानवापी को लेकर बात हो रही होती है। ज्ञानवापी काशी के मामले में पाकिस्तान में चल रही साजिश को डिटेक्टिव की लैंग्वेज में कैसे बोला जायेगा, इस डायलॉग को इसमें बताया गया है।
फिल्म में ज्ञानवापी में वजूखाने में विवादित फव्वारे का कोड मे जिक्र करके IB अफसर को सतर्क करती सीमा हैदर नज़र आएंगी। बता दें इसी सप्ताह मुंबई से फ़िल्म डायरेक्टर जयंत सिन्हा और भारत सिंह आकर सीमा की डायलॉगस डिलीवरी टेस्ट करेंगे।
कन्हैया लाल साहू पर आधारित है फिल्म
कुछ साल पहले राजस्थान एक टेलर की हत्या कर दी गई थी जिसका नाम कन्हैया लाल साहू था। इस फिल्म में इस हत्या का जिक्र होगा और किस तरह से इसको अंजाम दिया गया वो दिखाया जाना है। हालांकि सीमा हैदर की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन इसको लेकर नहीं आया है।
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर
सीमा हैदर को लेकर अभी सारे मामले साफ नहीं हो पाए हैं और लोग उनको लेकर बातें कर रहे हैँ। कहा जा रहा है कि वो जासूस हो सकती हैँ। हालांकि उनका कहना है कि वो प्यार में वहां से आई हैँ। जब तक उनको क्लीन चिट नहीं मिलेगी वो फिल्म में काम नहीं कर पाएंगी।


Click it and Unblock the Notifications