Seema Haider- सीमा हैदर के बच्चे किसको बुलाते हैं पापा? सचिन या गुलाम.. बड़ा खुलासा!

seema haider

सीमा हैदर जबसे भारत आई हैं वो यहां के रंग में रंग रही हैं। पाकिस्तान का कल्चर छोड़कर उन्होने हर तरह से हिंदू धर्म अपना लिया है। चाहे वो चंद्रयान के लिए उनका व्रत हो या फिर जन्माष्टमी पर पूजा। सीमा हैदर सुर्खियों में हैं और कई तरह की बातें उनको लेकर सामने आती रहती हैं।

इस वक्त पता चला है कि सीमा हैदर के बच्चे किसको पापा कहते हैं? सचिन मीणा या फिर बच्चों के रियल पापा गुलाम हैदर.. इसको लेकर सीमा ने खुद खुलासा किया है। इस दौरान सीमा हैदर न्यूज 18 से बात कर रही थीं।

उन्होने खुलासा करते हुए कहा कि, "सीमा का कहना है कि उनका बड़ा लड़का पाकिस्तान में था, तब भी वो गुलाम हैदर को सिर्फ हैदर की कहता था। गुलाम हैदर हमें इतना समय नहीं देते थे। इस वजह से हम दोनों के बीच लड़ाइयां भी काफी होती थीं।

उस वक्त मेरे पास फोन नहीं था, वो जब पाकिस्तान चले गए तो मैने फोन लिया था। अब उनके बच्चे सचिन को ही पापा कहते हैँ।" सीमा हैदर के इस बयान के बाद चर्चा है और लोग अलग राय इसपर रख रहे हैं। गौरतलब है कि सीमा हैदर अपने चार बच्चों के साथ भारत आई है।

सचिन मीणा से पबजी के जरिए प्यार और फिर शादी के बाद सीमा हैदर का मामला उछला था। भारत आने के लिए उसने गैरकानूनी रास्ता चुना और नेपाल के रास्ते भारत आ गई। यहां पर आने के बाद सीमा हैदर ने शादी कर ली। अब वो सीमा हैदर से सीमा मीणा हो चुकी है और हिंदू धर्म की रीतियों के अनुसार काम कर रही है।

सीमा हैदर इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन तस्वीरें और रील्स साझा करती हैं। हालांकि सीमा को लेकर कानूनी प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है और मामला कोर्ट में है। सीमा यहां रहती हैं या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। उनकी इस अनोखी लव स्टोरी पर फिल्म भी बन रही है जिसकी वजह से मेकर्स को कई तरह की धमकियां मिल चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: seema haider
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X