Seema Haider- पाकिस्तान से आया सीमा हैदर का भाई? वायरल वीडियो ने खड़े किए कई सवाल!

सीमा हैदर आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज पोस्ट करती रहती है। इस वक्त भी उसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो एक शख्स के साथ नजर आ रही है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि ये शख्स सीमा हैदर का भाई है।
हालांकि ये पाकिस्तान से आया हुआ सीमा हैदर का रियल भाई है या फिर भारत का मुंहबोला भाई? इसको लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। वीडियो में आप देखेंगे कि सीमा हैदर के साथ ये शख्स बैठा है और बैकग्राउंड में बहन और भाई वाला गाना बज रहा है।
वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन भी सामने आए हैं। लोगों का कहना है कि सीमा के पास्ट को भूलकर उसको दूसरा मौका देना चाहिए। किसी की कहना है कि उसने बेहद गलत किया है। इस तरह से लोग लगातार अपनी राय दे रहे हैं।
बात करें भाई की तो सीमा हैदर ने सबसे पहले वकील एपी सिंह को अपना बनाया था और बाद में योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी राखी भेजी थी। आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी इन दिनों सुर्खियों में है।
दोनों की PUBG खेलते हुए मुलाकात हुई, यह मुलाकात कुछ ही दिन में इश्क में बदल गई। कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी। इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई।
कुछ समय पहले खबर आई थी कि सीमा हैदर पाकिस्तान में गुपचुप बात करती हैं। जिस शख्स ने सीमा हैदर को लेकर ये दावा किया था उसका नाम मोहसिन है और ये वही यूट्यूबर है जिसने गुलाम हैदर का वीडियो रिकॉर्ड किया था।
मोहसिन ने दावा किया था कि सीमा यूं ही भारत में दाखिल नहीं हुई है बल्कि उसकी मदद किसी के द्वारा की गई है। फिलहाल सीमा हैदर सचिन के साथ है और बेहद खुश है। देखना होगा कि आगे उसको लेकर क्या होता है।


Click it and Unblock the Notifications