..................... सचिन मीणा को गोली मारने वाले वीडियो पर भड़के सीमा हैदर के भाई एपी सिंह Seema Haider's brother AP Singh got angry over the video of Sachin Meena being shot - Hindi Filmibeat

सचिन मीणा को गोली मारने वाले वीडियो पर भड़के सीमा हैदर के भाई एपी सिंह, बोले- सलाखों के पीछे जाएगा आरोपी!

seema haider, sachin meena, ap singh

Sachin Seema AP Singh - सीमा हैदर के पति सचिन मीणा की गोली मारकर हत्या करने की खबर ने सनसनी पैदा कर दी थी। हालांकि ये पहले ही साफ हो गया था कि ये खबर पूरी तरह से फेक है और ये किसी की खुराफात है।

अब इस मामले में सीमा हैदर के भाई वकील एपी सिंह सामने आ गए हैं और उन्होने धमकी दी है कि वो आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाकर रहेंगे। इस वक्त उनका वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एपी सिंह का कहना है कि, ''मैं आपको जानकारी दे रहा हूं कि सचिन मीणा पूरी तरह से सुरक्षित है, अपने घर रबूपुरा में है, अपनी पत्नी सीमा के साथ है।

जिस तरह से वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस वाला भी बोल रहा है, वो यूपी पुलिस का भी अपमान है। जो खबर चल रही है कि सचिन मीणा को गोली मार दी गई है, वो पूरी तरह से झूठ है, निरर्थक है।'' इसके साथ ही उनका कहना है कि वो झूठी खबर फैलाने वाले आरोपी को जेल भिजवाकर रहेंगे।

एपी सिंह के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। फिलहाल इस मामले में आग क्या होता है ये तो वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि कोरोना काल में वीडियो कॉलिंग के जरिये नजदीकियां बढ़ी।

इश्क ऐसा परवान चढ़ा कि सीमा हैदर पहले दुबई फिर नेपाल होते हुए इसी साल 13 मई को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव आ पहुंची। वह अपने चार बच्चे भी साथ लाई। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि सामने आकर वायरल हो रहा है।

सीमा का कहना है कि उन्हें भारत में आने के बाद अब पूरे परिवार का प्यार मिल रहा है। पाकिस्तान से अपने 4 बच्चों के साथ आईं सीमा हैदर अब भाई दूज मना रही हैं। हाल ही में सीमा हैदर ने सभी को भाई दूज की शुभकामनाएं भी दी थीं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो खूब वायरल हुआ था। फिलहाल आप देखिए एपी सिंह का ये वीडियो जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रहा है...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X