Seema Haider के साथ गंदा बर्ताव करते हैं मुसलमान? पाकिस्तानी महिला ने पूरे देश पर लगाया आरोप!

Seema Haider On Pakistani Muslim- सीमा हैदर जब से पाकिस्तान से भागकर चोरी छिपे इंडिया आई है वो यहां एक सेलिब्रिटी बन गई है। इस वक्त सोशल मीडिया पर उनके कई वीडियोज सामने आकर तेजी से वायरल हो जाते हैं और लोग उनपर रिएक्ट भी करते हैं।
बता दें कि इंडिया आकर सचिन मीणा से शादी करके सीमा हैदर ने हिंदू धर्म अपना लिया है और अब वो मुसलमानों पर हमलावर हैं। सीमा हैदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तानी मुस्लिमों को लेकर एक खुलासा करती नजर आ रही हैं।
सीमा हैदर ने जो कुछ भी कहा वो आपको हैरान करने के लिए काफी है। उन्होने ये स्पष्ट कर दिया था कि बुरा बर्ताव इंडिया नहीं बल्कि पाकिस्तान के मुस्लिम ही करते हैं।
क्या बोलीं सीमा हैदर
सीमा हैदर कह रही हैं, ''मैं आपको बता दूं, मैं आज तक कहती नहीं थी लेकिन आज मैं कह रही हूं। मेरे यूट्यूब पर जो भी गलत कमेंट करते हैं सिर्फ वो मुस्लिम होते हैं, पाकिस्तानी ही होते हैं। यहां के मुसलमान हमसे अच्छे से मिलते हैं हमारे पास भी आते हैँ। सिर्फ अदनान होगा इस्लाम होगा.. सिर्फ ऐसे नाम ही होंगे, मुसलमान ही है जो मेरे खिलाफ है। क्योंकि उनको लगता है मैं गलत हूं।'' सीमा हैदर का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है।
क्या बोले लोग
सीमा हैदर के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''तू तो भारत में आके भी पाकिस्तान को नहीं भूल रही वाह।'' एक ने लिखा, ''पाकिस्तान के ही मुसलमान नहीं हिंदुस्तान के मुसलमान भी अच्छा नहीं कहते...क्यूंकि तूने किया ही बहुत गलत है।'' एक ने लिखा, ''सीमा जी आप हौसला बुलंद रखो कोई कुछ भी नहीं बिगड़ने वाला है।'' एक ने लिखा, ''तुम बहुत अच्छी हो अल्लाह के यहाँ पता चलेगा।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications